2023 के मध्य में आगामी साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू कर सकती है टेस्ला: एलोन मस्क
सीईओ एलोन मस्क ने जानकारी देते हुए बताया कि, कई बार देरी होने के बाद, अब उनकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला 2023 के मध्य में अपने आगामी साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू कर सकती है। टेक अरबपति ने यह भी कहा कि साइबरट्रक और अन्य उत्पादों के साथ, कंपनी उत्पादन क्षमता और सादगी का एक नया स्तर जोड़ेगी। मस्क ने कहा कि उनका मानना है कि आगामी साइबरट्रक कंपनी का "अब तक का सबसे अच्छा उत्पाद" होगा।
Tags: Tesla, cybertruck deliveries, Mid 2023, Elon Musk
Courtesy: Business Standard