Charanjeet Singh Channi

फोटो: Royal Patiala

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिताई गुरूद्वारे में रात

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने पुराने दिनों को फिर से ताजा करने के प्रयास में नवंबर 25 को उसी गुरुद्वारे में रात बिताई, जहां वह 2016 में साइकिल यात्रा के दौरान रुके थे। शाम 6.40 बजे गुरुद्वारा पहुंचे चन्नी ने गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा गुरदीप सिंह के साथ वहां मत्था टेका। उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में लंगर में भी हिस्सा लिया। श्री चन्नी के साथ लोकसभा सांसद मोहम्मद सादिक, विधायक डॉ हरजोत कमाल और अन्य लोग भी शामिल हुए।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: charanjit singh channi, gurudwara, Cycle Yatra

Courtesy: MSN News

Greenman

फोटो: Navbharat Times

पर्यावरण: साइकिल यात्रा के जरिए लगाए 90,000 पौधे

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले ग्रीनमैन के नाम से विख्यात बाड़मेर निवासी राजपुरोहित अब तक 15 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में 22 हजार किमी यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। अब तक उन्होंने 90 हजार पौधे लगाए हैं। उन्होंने कई वन्यजीवों को भी बचाया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को प्रेरित करना, वन्यजीवों की सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकार के कार्य कर जन जागरूकता लाना ही अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया है।

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: environment, Green India, Cycle march, Cycle Yatra, Nature, Plantation drive, Tree Plantations

Courtesy: News18 Hindi