फोटो: Uttarnari
IMD ने अगले 24 घंटों में जारी किया साइक्लोनिक अलर्ट और लो प्रेशर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति की घोषणा की, जो मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के भीतर इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके अलावा, आईएमडी ने इस कम दबाव के उत्तर की दिशा में बढ़ने और बाद के 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर में संभावित रूप से तीव्र होने की भविष्यवाणी की है।
Tags: cyclone, Low Pressure, Cyclonic Storm, alert heavy rain, monsson
Courtesy: Prabhat Khabar
फोटो: MSN News
6 मई तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो सकता है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि चक्रवाती परिसंचरण जो 6 मई, 2023 के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में विकसित हो सकता है, अंततः एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारत की प्रमुख मौसम एजेंसी ने भी 3 मई को कहा कि चक्रवाती परिसंचरण 7 मई तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव के क्षेत्र के गठन को प्रभावित कर सकता है, जो 8 मई तक उसी क्षेत्र में एक अवसाद में केंद्रित हो सकता है।
Tags: cyclone, clonic disturbance, southeast bay of bengal, precautionary
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: India TV Hindi
अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान इयान का खतरा, आपातलकाल की घोषणा
फ्लोरिडा में ट्रॉपिकल तूफान इयान को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इमेरजेंसी की घोषणा की है। राष्ट्रपति ने स्थानीय अधिकारियों को आदेश दिया है कि स्थानीय लोगों और आदिवासियों को सहायता प्रदान की जाए। बता दें कि इयान इस सीजन का नौवां तूफान है। माना जा रहा है कि ये तूफान आने वाले दिनों में अधिक मजबूत हो सकता है। तूफान के प्रभाव से बचने के लिए राज्य और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर काम जारी है।
Tags: storm, storm iaan, cyclone, Joe BIden
Courtesy: ABP Live
फोटो: Encyclopedia Britannica
चक्रवात में बदलेगा "असानी", तूफान और बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाली की खाड़ी में आए तूफान "असानी" के कारण अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी छह घंटों में ये तूफान गंभीर असर दिखाएगा। असानी उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुड़ेगा। ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण ओडिशा के तटों पर मई 10 से तेज हवाएं और बारिश चलेगी।
Tags: cyclone, Odisha, cyclone asani
Courtesy: AajTak News
फोटो: News Track
चक्रवाती तूफान "आसनी" के कारण मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चक्रवाती तूफान आसनी के कारण मार्च 20 से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग और स्थानी प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है। वहीं इलाके में कई जगहों पर एनडीआरएफ के 150 कर्मी तैनात है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए छह राहत शिविर बनाए गए है। तूफान के कारण… read-more
Tags: Andaman and Nicobar, andaman nicobar islands, cyclone
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: Chicago Sun-Time
भीषण तूफान से अमेरिका को हुआ भारी नुकसान
अमेरिका में चक्रवाती तूफान ने तांडव मचाया हुआ है। जिसके चलते अब तक वहां 100 से अधिक लोगो के मारे जाने और हजारों घरों के तबाह होने की खबर है। इस तूफान ने सबसे ज़्यादा तबाही केंटुकी में मचाई है। जहां इस तूफान से कई घर तबाह हो चुके हैं। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है। इस भीषण तूफान के बीच अमेरिका में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
Tags: America, cyclone, environment, Deaths
Courtesy: Aaj Tak news
फोटो: KATV
अमेरिका के कुछ राज्यों में तूफान, कई श्रमिकों की मौत
अमेरिका में देर रात तूफान की चपेट में आने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। तूफान के कारण गोदाम की छत पर लगी 11 इंच मोटी कंक्रीट की दीवार भी हवा से उड़ गई। फायर चीफ जेम्स व्हाइटफोर्ड का कहना है कि कम से कम 45 अमेजन कर्मचारियों को 5 लाख वर्ग फुट के एडवर्ड्सविले से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। ये तूफान अमेरिका के छह राज्यों में दिसंबर 10 से आया है।
Tags: Tornado, cyclone, America
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Hindustan Times
आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा
बंगाल की खाड़ी में काम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री तटों के आसपास ना जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान जवाद के दिसंबर चार की सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है।
Tags: cyclone, Cyclone Jawad, IMD, environment
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: TV9 Bharatvarsh
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'शाहीन' के चलते जताई भारी वर्षा की आशंका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग,(IMD) द्वारा चक्रवाती तूफान शाहीन के कारण आगामी तीन दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अक्टूबर एक को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी जारी करते हुए देश के लगभग सात राज्यों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसमें उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित झारखंड और छत्तीसगढ़ भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह घंटों में तूफान… read-more
Tags: cyclone, heavy rains, weather forecast, IMD
Courtesy: Zee Business
फोटो: AajTak
ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात गुलाब के कहर से हुई तीन लोगों की मौत
चक्रवात गुलाब के कहर से सितंबर 26 को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति के बह जाने तथा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से दो मछुआरों की मौत की जानकारी मिली है। साथ ही अधिकारी द्वारा एक मछुआरे के लापता हो जाने की पुष्टि भी की गई है। चक्रवात को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकरण आयुक्त द्वारा कई क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags: cyclone, Odisha, cyclone gulab, High Alert
Courtesy: Hindustan news