Cyclon

फोटो: Uttarnari

IMD ने अगले 24 घंटों में जारी किया साइक्लोनिक अलर्ट और लो प्रेशर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति की घोषणा की, जो मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के भीतर इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके अलावा, आईएमडी ने इस कम दबाव के उत्तर की दिशा में बढ़ने और बाद के 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर में संभावित रूप से तीव्र होने की भविष्यवाणी की है।

मंगल, 06 जून 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cyclone, Low Pressure, Cyclonic Storm, alert heavy rain, monsson

Courtesy: Prabhat Khabar

Weather Update

फोटो: MSN News

6 मई तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो सकता है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि चक्रवाती परिसंचरण जो 6 मई, 2023 के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में विकसित हो सकता है, अंततः एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारत की प्रमुख मौसम एजेंसी ने भी 3 मई को कहा कि चक्रवाती परिसंचरण 7 मई तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव के क्षेत्र के गठन को प्रभावित कर सकता है, जो 8 मई तक उसी क्षेत्र में एक अवसाद में केंद्रित हो सकता है।

गुरु, 04 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: cyclone, clonic disturbance, southeast bay of bengal, precautionary

Courtesy: NDTV Hindi

Storm Ian

फोटो: India TV Hindi

अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान इयान का खतरा, आपातलकाल की घोषणा

फ्लोरिडा में ट्रॉपिकल तूफान इयान को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इमेरजेंसी की घोषणा की है। राष्ट्रपति ने स्थानीय अधिकारियों को आदेश दिया है कि स्थानीय लोगों और आदिवासियों को सहायता प्रदान की जाए। बता दें कि इयान इस सीजन का नौवां तूफान है। माना जा रहा है कि ये तूफान आने वाले दिनों में अधिक मजबूत हो सकता है। तूफान के प्रभाव से बचने के लिए राज्य और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर काम जारी है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: storm, storm iaan, cyclone, Joe BIden

Courtesy: ABP Live

cyclone

फोटो: Encyclopedia Britannica

चक्रवात में बदलेगा "असानी", तूफान और बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाली की खाड़ी में आए तूफान "असानी" के कारण अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी छह घंटों में ये तूफान गंभीर असर दिखाएगा। असानी उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुड़ेगा। ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण ओडिशा के तटों पर मई 10 से तेज हवाएं और बारिश चलेगी।

सोम, 09 मई 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: cyclone, Odisha, cyclone asani

Courtesy: AajTak News

cyclone asani

फोटो: News Track

चक्रवाती तूफान "आसनी" के कारण मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान आसनी के कारण मार्च 20 से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग और स्थानी प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है। वहीं इलाके में कई जगहों पर एनडीआरएफ के 150 कर्मी तैनात है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए छह राहत शिविर बनाए गए है। तूफान के कारण… read-more

रवि, 20 मार्च 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Andaman and Nicobar, andaman nicobar islands, cyclone

Courtesy: TV 9 Hindi

America Tornado

फोटो: Chicago Sun-Time

भीषण तूफान से अमेरिका को हुआ भारी नुकसान

अमेरिका में चक्रवाती तूफान ने तांडव मचाया हुआ है। जिसके चलते अब तक वहां 100 से अधिक लोगो के मारे जाने और हजारों घरों के तबाह होने की खबर है। इस तूफान ने सबसे ज़्यादा तबाही केंटुकी में मचाई है। जहां इस तूफान से कई घर तबाह हो चुके हैं। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है। इस भीषण तूफान के बीच अमेरिका में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: America, cyclone, environment, Deaths

Courtesy: Aaj Tak news

Tornado

फोटो: KATV

अमेरिका के कुछ राज्यों में तूफान, कई श्रमिकों की मौत

अमेरिका में देर रात तूफान की चपेट में आने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। तूफान के कारण गोदाम की छत पर लगी 11 इंच मोटी कंक्रीट की दीवार भी हवा से उड़ गई। फायर चीफ जेम्स व्हाइटफोर्ड का कहना है कि कम से कम 45 अमेजन कर्मचारियों को 5 लाख वर्ग फुट के एडवर्ड्सविले से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। ये तूफान अमेरिका के छह राज्यों में दिसंबर 10 से आया है।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Tornado, cyclone, America

Courtesy: News 18 Hindi

Cyclone Jawad

फोटो: Hindustan Times

आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा

बंगाल की खाड़ी में काम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री तटों के आसपास ना जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान जवाद के दिसंबर चार की सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 02:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: cyclone, Cyclone Jawad, IMD, environment

Courtesy: Amar Ujala News

Cyclone Shaheen

फोटो: TV9 Bharatvarsh

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'शाहीन' के चलते जताई भारी वर्षा की आशंका

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग,(IMD) द्वारा चक्रवाती तूफान शाहीन के कारण आगामी तीन दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अक्टूबर एक को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी जारी करते हुए देश के लगभग सात राज्यों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसमें उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित झारखंड और छत्तीसगढ़ भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह घंटों में तूफान… read-more

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: cyclone, heavy rains, weather forecast, IMD

Courtesy: Zee Business

Cyclone Gulab

फोटो: AajTak

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात गुलाब के कहर से हुई तीन लोगों की मौत

चक्रवात गुलाब के कहर से सितंबर 26 को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति के बह जाने तथा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से दो मछुआरों की मौत की जानकारी मिली है। साथ ही अधिकारी द्वारा एक मछुआरे के लापता हो जाने की पुष्टि भी की गई है। चक्रवात को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकरण आयुक्त द्वारा कई क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सोम, 27 सितंबर 2021 - 12:35 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: cyclone, Odisha, cyclone gulab, High Alert

Courtesy: Hindustan news