फोटो: Uttarnari
IMD ने अगले 24 घंटों में जारी किया साइक्लोनिक अलर्ट और लो प्रेशर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति की घोषणा की, जो मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के भीतर इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके अलावा, आईएमडी ने इस कम दबाव के उत्तर की दिशा में बढ़ने और बाद के 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर में संभावित रूप से तीव्र होने की भविष्यवाणी की है।
Tags: cyclone, Low Pressure, Cyclonic Storm, alert heavy rain, monsson
Courtesy: Prabhat Khabar
फ़ोटो: Indian express
उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान "असानी"
पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवती तूफान "असानी" आगामी चौबीस घंटे में तीव्र रूप ले सकता है और इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने जानकारी दी है की 'असानी' उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।
Tags: Cyclonic Storm, weather forecast, West Bengal
Courtesy: News18hindi
फोटो: IMD Twitter
चक्रवाती तूफ़ान 'टोकटे' बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा :मौसम विभाग
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान 'टोकटे' बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल इसका केंद्र लक्षद्वीप है लेकिन इसका प्रभाव लक्षद्वीप के साथ दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी-मध्य अरब सागर में भी है। इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों और एनडीएमए की बैठक बुलाई है। इस तूफ़ान को लेकर केरल के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन टीम को तैनात कर दिया गया है।
Tags: Cyclone Taukate, Cyclonic Storm, cyclone, IMD, Indian Navy
Courtesy: BBC News
फोटो: Kalinga TV
'तौकाते' हो सकता है 2021 का पहला चक्रवाती तूफान, मई 16 को आने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव क्षेत्र बनने की वजह से चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ के आने की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि मई 16 तक ये तूफान जोर पकड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी के बाद लक्षद्वीप, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र जैसे तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना के साथ सावधान रहने को कहा गया है। इस दौरान मछुआरों को भी समुद्र में नाव ना के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Tags: Cyclonic Storm, Storm Alert, environment, Thunderstorm
Courtesy: Dainik Bhaskar