Asha Parekh

फोटो: The Indian Express

मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को मिला दादा साहेब फालके अवॉर्ड

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सितंबर 30 को ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें कि आशा पारेख ने 10 वर्ष की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म आसमान थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने 95 से अधिक फिल्में की है। उन्हें कटी पतंग के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Asha Parekh, Dadasaheb Phalke Award, Bollywood, draupadi murmu

Courtesy: NDTV News

Dadasaheb Falke Award

फोटो: India Narrative

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: ‘पुष्पा’ बनी फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

साल 2022 के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार का आयोजन फरवरी 21 को हुआ। इस वर्ष साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट "पुष्पा: द राइज" को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी फिल्म "83" के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म "मिमी" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Dadasaheb Phalke Award, Film of the year, Pushpa: the rise, Best Actor, Best Actress

Courtesy: Aaj Tak

Rajnikanth

फोटो: Newstrack

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को जल्द ही प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने वाला है। इसी बीच अक्टूबर 24 को उन्होंने चेन्नई में अपने घर के बाहर मीडिया से मुलाकात की. उन्होंने प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने के बारे में बोलते हुए कहा, "मैंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने की कभी उम्मीद नहीं की थी। मुझे दुख है कि मेरे गुरु केबी (के बालचंदर) सर मुझे पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखने के लिए जीवित नहीं हैं।"

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajinikanth, Dadasaheb Phalke Award, Chennai

Courtesy: ABP NEWS