Gautam adani

फ़ोटो: Money control

कर्ज में डूबी डीडी पावर को 7017 करोड़ रुपए में खरीदेंगे गौतम अडानी

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी ने कर्ज में डूबी डीडी पावर को खरीदने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच 7017 करोड़ रुपए में सौदे की सहमति बनी है और एमओयू की प्रारंभिक अवधि अक्टूबर 31, 2022 तक अधिग्रहण के पूरा होने तक होगी, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर के पास है और कंपनी पर 5500 करोड़ रुपए का कर्ज है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 11:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Adani Groups, dd power, Dainik Bhaskar, Debts

Courtesy: Amar ujala

Film critics Jayprakash Chouksey

फोटो: Dainik Bhaskar

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश चौकसे का मार्च 2 को निधन हो गया। जयप्रकाश चौकसे 83 वर्ष के थे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। दैनिक भास्कर के अपने कॉलम ‘परदे के पीछे’ से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थीं। फिल्म जगत के एनसाइक्लोपीडिया के नाम से मशहूर चौकसे ने कई उपन्यास और कई कहानियां भी लिखी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने… read-more

बुध, 02 मार्च 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Film Critique, Senior Journalist, Dainik Bhaskar, Columnist

Courtesy: ABP News

Dainik bhaskar gave 25 lakh rupees to indian women hockey team

फोटो: DNA India

दैनिक भास्कर भारतीय महिला हॉकी टीम को देगा 25 लाख का तोहफा

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में कोई भी पदक न जीत पाई हो, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीत लिया। मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर भी पूरी टीम को 25 रुपये की राशि तोहफे में देगा। इस राशि के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी 18 खिलाड़ियों, मुख्य कोच, कोच, एनालिटिकल कोच, साइंटिफिक एडवाइजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और मसाजर समेत प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, Dainik Bhaskar, Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team

Courtesy: Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar

फोटो: Bhaskaras Sets

दैनिक भास्कर समूह ने पिछले छह सालों में की 700 करोड़ रुपयों की कर चोरी: आयकर विभाग

दैनिक भास्कर समूह पर छापेमारी के दो दिन बाद आयकर विभाग ने बताया कि मीडिया समूह ने पिछले छह सालों में 700 करोड़ की कर चोरी की है। आयकर विभाग ने बताया, दैनिक भास्कर समूह ने शेयर बाजार के नियमों का उल्लंघन कर कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं और इनके बीच 2200 करोड़ रुपये का लेनदेन भी हुआ है। भास्कर समूह में लगभग 100 कंपनियां हैं, जिनमें केवल एक के पास पत्रकारिता है, अन्य सबके पास अलग-अलग प्रकार के व्यवसाय हैं।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dainik Bhaskar, Income Tax, Raid

Courtesy: Newstrack

It raid on dainik bhaskar

फ़ोटो: Newslaundry

दैनिक भास्कर ने की 700 करोड़ की टैक्स चोरी: आयकर विभाग

आयकर विभाग ने दैनिक भास्कर पर छापेमारी के बाद जुलाई 24 को बताया कि कंपनी ने 700 करोड़ रुपये टैक्स की चोरी की है। जांच के साथ-साथ यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। आयकर विभाग की जांच में हुए खुलासे के मुताबिक कंपनी हेराफेरी और मुनाफे के उद्देश्य से अपने कई कर्मचारियों के नाम पर कंपनी चला रही था। आयकर विभाग की जांच में कंपनी को सेबी द्वारा निर्धारित नियमों के उल्लंघन का दोषी भी पाया गया है। 

रवि, 25 जुलाई 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Dainik Bhaskar, Income Tax Department, media house, IT raid

Courtesy: NDTV News

Bhaskar statement

फोटो: Dainik Bhaskar

सोशल मीडिया पर दैनिक भास्कर और भारत समाचार के समर्थन में चला ट्रेंड

आयकर विभाग की टीम ने जुलाई 22 की सुबह मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर छापेमारी की थी। इस कारण कई घंटों तक डिजिटल न्यूज का काम प्रभावित हुआ। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर दैनिक भास्कर और भारत समाचार के समर्थन में जोरदार चलाए गए। पत्रकार संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे प्रेस की आजादी पर हमला करार दिया है। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 11:30 AM / by देवजीत सिंह

Tags: IT raid, Journalism, Hindi Newspaper, Dainik Bhaskar, BJP

Dainik Bhaskar

फोटो: twitter

दैनिक भास्कर के ऑफिस पर इन्कम टैक्स का छापा, सुबह 5 बजे से चल रही कार्रवाई

देश के नामी मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर ग्रुप के दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी टैक्स चोरी के मामले की जांच के लिए की जा रही है। इसके तहत आईटी विभाग की टीम ने दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में स्थित दैनिक भास्कर समूह के ठिकानों पर छापेमारी की है। साथ ही कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 01:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Dainik Bhaskar, Income Tax Department, Hindi Newspaper, income tax raid

Courtesy: Navbharat Times