Earthquake

फोटो: The Statesman

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लई तालुक में झटके महसूस किए गए। सूत्रों के मुताबिक तालुक में संपाजे और आसपास के इलाकों अरंतोडु, थोडिकाना, चेम्बू और कल्लापल्ली के निवासियों ने सुबह 6.23 बजे झटके महसूस किए। संपाजे ग्राम पंचायत अध्यक्ष जीके हामिद ने कहा कि तेज आवाज के साथ कुछ देर के लिए धरती कांपने लगी।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, tremors, dakshina kannada district, earthquack

Courtesy: Enavabharat