HM

फोटो: Latestly

2019-2021 के बीच भारत में 13 लाख से अधिक लड़कियां, महिलाएं लापता: गृह मंत्रालय

भारत में 2019 और 2021 के बीच तीन वर्षों में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हो गईं। इनमे से मध्य प्रदेश में सबसे अधिक लगभग दो लाख लापता हैं, इसके बाद पश्चिम बंगाल है। पिछले सप्ताह संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में 2019 और 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हो गईं।… read-more

सोम, 31 जुलाई 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Girls, womens, missing, India, 2019-2021, Home Ministry, Data, national crime records bureau

Courtesy: Times Now Hindi

Master Card

फ़ोटो: The SenTimes

आरबीआई ने मास्टरकार्ड पर रोक हटाई, नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति

आरबीआई ने मास्टरकार्ड पर लगी रोक हटा ली है। स्थानीय स्तर पर डेटा रखने के नियम का अनुपालन नहीं करने को लेकर कंपनी पर अंकुश लगाए गए थे। आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘मास्टरकार्ड एशिया/पैसेफिक पीटीई लि. के भुगतान प्रणाली से जुड़े आंकड़ों के रखरखाव से संबंधित नियमों के अनुपालन के संतोषजनक पाये जाने के बाद नये घरेलू ग्राहक जोड़ने पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।’’

गुरु, 16 जून 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RBI, Data, Mastercard, Ban, Remove

Courtesy: Hindustan

Twitter

फ़ोटो: BBC

यूजर्स के प्राइवेट डेटा को सुरक्षित न रख पाने के मामले में Twitter पर लगा 15 करोड़ का जुर्माना

Twitter को प्राइवेसी केस को निपटाने के लिए 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। फेडरल ट्रेड कमीशन और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने यूजर्स को प्राइवेसी को मजबूत करने के बहाने उनसे लिए गए फोन नंबर और ईमेल एड्रेस का गलत इस्तेमाल किया है। Twitter ने यूजर्स के इन प्राइवेट डेटा को पैसे कमाने के लिए विज्ञापनदाताओं को बेचा है।

गुरु, 26 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Twitter, FTC, Privacy, Data

Courtesy: Zee News

Wearable Device

फ़ोटो: Amazon

वियरेबल डिवाइस की मांग में हो रही है वृद्धि, 2026 तक हो जाएगी दुगुनी मांग

दुनिया भर में वियरेबल डिवाइस की चलन बढ़ रहा है, साथ ही साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर है। ये लगातार हमारे शरीर में हो रहे बदलावों को ट्रैक कर डेटा इकट्ठा करते रहते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2021 में दुनियाभर में लोगों ने 2.22 लाख करोड़ रुपये के वॉच डिवाइस खरीदे हैं। और 2026 तक यह आंकड़े दुगुनी होने की संभावना है। इन उपकरणों की बिक्री वर्ष 2026 तक 400 मिलियन तक पहुंच सकती है।

सोम, 09 मई 2022 - 02:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Smart watches, wearable device, track, Data

Courtesy: Abp Live

No Data On Bodies Dumped IN Ganga During Second Covid Wave

फोटो: Times Now News

COVID की दूसरी लहर के दौरान गंगा में फेंके गए शवों का कोई डेटा नहीं: संसद में केंद्र

केंद्र ने फरवरी 7 को कहा, उसके पास महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी में फेंके गए शवों का कोई डेटा नहीं है। यह प्रतिक्रिया तब आई जब टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने जल शक्ति मंत्री से गंगा में फेंके गए COVID-19 संबंधित निकायों की संख्या बताने के लिए कहा। बता दें, पिछले साल अप्रैल-मई में कोरोना ​​​की दूसरी लहर के दौरान रोगियों के कई शव गंगा में तैरते हुए पाए गए, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया था।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, bodies dumped in ganga, Data

Courtesy: One India

Jio launched new prepaid plan

फ़ोटो: Aaj Tak

Jio द्वरा लांच नए प्रीपेड प्लान में हर रोज़ मिलेगा 3GB डेटा

टेलिकॉम कंपनी जियो ने एक नया प्रीपेड प्लान लांच किया है। इस नए प्लान की कीमत 3499 रुपये रखी गई है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में 3GB डेटा प्रति दिन अनलिमिटेड कालिंग, 100 sms डेली और डेली डेटा प्लान खत्म होने के बाद इसकी इंटरनेट स्पीड 64KBPS हो जाएगी। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन रखी गई है। इन सबके अलावा भी जियो के इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और JioNews जैसे जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा।

शनि, 26 जून 2021 - 06:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Jio, Telecom, Prepaid plan, Data

Courtesy: Aajtak News