Neetu Singh

फोटो: Etv Bharat

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के घर से बरामद हुई युवक की लाश

बिहार के नवादा जिले में कांग्रेस विधायक के आवास पर 20 वर्षीय एक युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के रिश्तेदार पीयूष सिंह के रूप में की गई है। उनका शव घर के एक कमरे में मिला, जो कि नीतू सिंह का है। यह जिले के नरहट गांव में स्थित है। नवादा के एसपी अंबरीश राहुल ने कहा, हमने सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीमों को… read-more

रवि, 29 अक्टूबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dead Body, Recovered, congress mla neetu singh house, Bihar

Courtesy: Zee News

jammu-kashmir

फोटो: Peoples Update

बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद बरामद हुए नायब एसके सिंह, अन्य सेना जवानों के शव: जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नदी में बह जाने के बाद नायब सूबेदार कुलदीप सिंह और तेलू राम के शव बरामद कर लिए गए। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ट्वीट किया, "जीओसी व्हाइट किंग कोर और सभी रैंक नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के बलिदान को सलाम करते हैं, जो पुंछ के कठिन इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्ती के दौरान एक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ में बह गए। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है… read-more

रवि, 09 जुलाई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, rains, naib subedar kuldeep singh, Dead Body

Courtesy: Jagran News

H k lohia

फ़ोटो: Hindustan news hub

जम्मू-कश्मीर के डीजी एचके लोहिया का मिला शव, हत्या की आशंका

अक्टूबर 3 की देर रात पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के डीजी एचके लोहिया का शव उनके ही घर से बरामद किया है। दरअसल डीजी हेमंत कुमार लोहिया के घर पर मरम्मत का काम चालू है, जिसके चलते वे जम्मू में अपने दोस्त राजीव के घर रह रहे थे। यहीं उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। इस घटना से पूरा पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और यह मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 02:46 PM / by आकाश तिवारी

Tags: DG jail, Jammu and Kashmir, Dead Body, murder

Courtesy: Aajtak

Indore police

फ़ोटो: Timesofindia

इंदौर में मिला युवक का आधा कटा धड़, कमर के उपर का हिस्सा गायब

मध्यप्रदेश के इंदौर के खजराना इलाके के शाहिद पेट्रोल पंप के पास एक आधा धड़ वाला शव बरामद हुआ है। इस शव में कमर के उपर का हिस्सा गायब था जिससे और सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास की है और आधा शव मिलने के चक्कर में युवक की पहचान भी मुश्किल है। हालांकि पुलिस इस मामले जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, स्निफर डॉग्स की मदद से आधे शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

बुध, 31 अगस्त 2022 - 10:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: indore, Madhyapradesh, Dead Body, half body

Courtesy: Aajtak

Honor killing

फ़ोटो: Aajtak

यूपी के बस्ती में ऑनर किलिंग, लड़की को दफनाकर खेत में फेंकी लड़के की लाश

उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम युगल को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ने के बाद दोनों की हत्या कर दी गई, जिसमें लड़की के शव को घर के पास ही दफना दिया गया और लड़के की लाश को खेत में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने दोनों की लाश को बरामद कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

सोम, 29 अगस्त 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Uttar Pradesh, honor killing, Dead Body, burried

Courtesy: Aajtak

Funeral Director

फोटो: Zee News

मुर्दो का मेकअप करने की बड़ी अजीब नौकरी करती है ये महिला

एलीन होलिस नाम की एक महिला फ्यूनरल डायरेक्टर है। इस महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कैसे मुर्दो का मेकअप करती हैं। उनका कहना है कि इंसान पूरी जिंदगी सुंदर दिखने की कोशिश में लगा रहता है। ऐसे में भला मौत के बाद वह सुंदर क्यों न लगे। इसलिए वे लाशों पर काफी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर उन्हें सुंदर बना देती हैं। एलीन की जॉब ही मुर्दो का मेकअप करना है।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tiktok App, Viral video, Dead Body, makeup

Courtesy: Zee News

40 dead body found

फोटो: Free Press Journal

शमशान घाट के करीब गंगा में 40 लाश मिलने से मचा हंगामा

बिहार में बक्सर ज़िले के चौसा श्मशान घाट पर गंगा में 40 लाशें तैरती हुई मिलने से इलाके में खलबली मच गई, जिसकी पुष्टि  स्थानीय प्रशासन ने की है। स्थानीय पत्रकारों के अनुसार शमशान घाट पर 40 से अधिक लाशें मिली हैं। वहाँ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, " 30 से 40 की संख्या में लाशें गंगा में मिली हैं, संभावना है कि ये लाशें उत्तर प्रदेश से बहकर पहुंची हैं "।

मंगल, 11 मई 2021 - 09:21 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Dead Body, mystery, Police, Administration

Courtesy: BBC Hindi

Dead body found in Yamuna river

फोटो: Planet Custodian

कोरोना के डर से ग्रामीण यमुना नदी में प्रवाहित कर रहे हैं शव

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में मई 06 को लगभग एक दर्जन शव यमुना में बहते पाए गए है। पुलिस के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक़ कोरोना के डर की वजह से लोग शवों का दाह संस्कार करने की जगह उन्हें यमुना में प्रवाहित कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार पहले यमुना में एक या दो शव बहते पाए जाते थे, पर अब कोरोना के कारण शवों की संख्या में काफी इज़ाफ़ा हुआ है।

शुक्र, 07 मई 2021 - 07:15 PM / by Shruti

Tags: Yamuna River, Dead Body, uttarpradesh, Kanpur police

Courtesy: The Lallantop News