फ़ोटो: Zeenews.in
आखिरकार पाकिस्तान ने स्वीकारा आतंकी का शव, 20 साल में पहली बार हुआ ऐसा
20 साल में पहली बार पड़ोसी देश पाकिस्तान ने आतंकी के शव को स्वीकार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक संगठन लश्कर ए तैयबा का आतंकी तबारक हुसैन जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था, जहां उसे सेना से मुठभेड़ में गोली लग गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया पर कार्डिएक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई थी।वहीं, हुसैन ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही साजिश के भी खुलासे किए है।
Tags: Pakistan, Terrorists, deadbody, accepted
Courtesy: Zeenews
फोटो: Hindustan Times
प्रयागराज में गंगा किनारे मिला लाशों का ढ़ेर
प्रयागरात में गंगा नदी के किनारे फाफामऊ घाट पर शवों को दफनाया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लाशें मिली है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद भी शवों को दफनाने का काम जारी है। इससे पूर्व बीते वर्ष कोरोना काल में शवों को गंगा में दफनाए जाने पर भी काफी हंगामा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज निगम ने शवों को बाहर निकालकर उनका अंतिम संस्कार किया था।
Tags: deadbody, dead Bodies Floating, Ganga, Prayagraj
Courtesy: AajTak News
फोटो: Tv9 Bharatvarsh
दिल्ली: भाजपा नेता ने पार्क में फांसी लगाकर दी जान
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव 29 मार्च को शाम सुभाष नगर के झील वाले पार्क में ग्रिल से लटका हुआ मिला। पार्क में घूम रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि पार्क में किसी की लाश लटक रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पहचान जीएस बावा के तौर पर हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: Bhartiya Janta Party, politician, GS Bawa, hang, deadbody
Courtesy: ABP Live
फोटो: Voleng
फ्रांस में मुर्दों के साथ भी हो सकती है शादी
फ्रांस में लोगों के पास मृत व्यक्तियों के साथ भी शादी करने का अधिकार है| इसके लिए राष्ट्रपति से अनुमति लेनी होती है, आर्टिकल 171 में इसकी अनुमति दी गयी है। मृतक से शादी करने की परंपरा पहले विश्व युद्ध से शुरू हुई थी। इसे कानूनी अनुमति 1959 में मिली जब एक पुल टूटने पर 423 लोग मरे और इसी में एक मृतक की कुछ दिनों पहले सगाई हुई थी। मृतक की मंगेतर ने सरकार से मृतक से शादी करने की अपील की। फ्रांस के राष्ट्रपति के बाद नेशनल असेंबली ने कानून पारित कर… read-more
Tags: France, Europe, Country, Marriage, deadbody
Courtesy: Bhaskar Hindi
फ़ोटो: Aajtak
मुर्दा चुराता था एम्बुलेंस ड्राइवर, मुर्दे से निकालता था घड़ी,अंगूठी व कैश
उत्तरप्रदेश की इटावा पुलिस ने एक एम्बुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जो एम्बुलेंस से मुर्दे चुराता था और फिर मुर्दे की घड़ी,अंगूठी,कैश व अन्य कीमती सामान चुराता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम चालक संजीव कुमार है व वो इटावा के बढ़पुरा का रहने वाला है। वहीं, आरोपी परिचालक शोभित कुमार कन्नौज का निवासी है। घटना का ब्यौरा देते हुए इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मामले का खुलासा फरवरी 27 की एक घटना के बाद हुआ जब सड़क दुर्घटना में घायल… read-more
Tags: Ambulance, uttarpradesh, UP Police, deadbody
Courtesy: Aajtak News