फोटो: BBC
रक्षा मंत्रालय ने 28,000 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण खरीद को दी मंजूरी
रक्षा मंत्रालय ने 28,000 करोड़ रुपये के स्वार्म ड्रोन, कार्बाइन और बुलेटप्रूफ जैकेट समेत सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी। डीएसी ने भारतीय मानक बीआईएस-छह स्तर की सुरक्षा के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए एओएन को मंजूरी दी। पूर्वी लद्दाख में भारत की चीन के साथ लगी सीमा पर जारी गतिरोध के बीच नए खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
Tags: Defence, Defence Minister Rajnath Singh, DAC, Bullet Proof Jacket
Courtesy: Amar ujala
फोटो: India Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के एक संगोष्ठी में कहा रक्षा क्षेत्र में हम हो रहे निर्यातक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के एक संगोष्ठी में कहा है कि हम रक्षा क्षेत्र में नया इकोसिस्टम विकसित कर रहे हैं। हम प्रमुख रक्षा आयातक से बड़े निर्यातक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। बजट का बड़ा हिस्सा रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए भारतीय कंपनियों से खरीद पर खर्च किया जा रहा है। पिछले चार-पांच वर्षों में, हमारे रक्षा आयात में लगभग 21 प्रतिशत की कमी आई है।
Tags: PM Modi, Importer, Expoter, Defence
Courtesy: News18
फोटो: The Times of India
कर्ज लेकर काम करने वाले पाकिस्तान ने रक्षा बजट में की 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पाकिस्तान ने अपना रक्षा बजट बढ़ाकर अब 1,523 अरब रुपये कर दिया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने जून 10 को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए संसद में 9,502 अरब रूपये का वार्षिट बजट पेश करते हुए रक्षा के लिए 1,523 अरब रुपये आवंटित किए हैं। पाकिस्तान रक्षा क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च कर रहा है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष रक्षा बजट 11 प्रतिशत अधिक है।
Tags: Pakistan, Pakistan Government, Budget, Defence
Courtesy: News18 Hindi
फ़ोटो: NDTV
नौसेना कार्यालय में सम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री, रणनीतिक स्तर पर होगी चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अप्रैल 28 को सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा को लेकर नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा कार्यालय परिसर पहुंच गए हैं। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना के मार्शल विवेक राम चौधरी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे इस बैठक में कमांडरों द्वारा हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी ताकत पर भी विशेष… read-more
Tags: Rajnath Singh, Defence, Navy
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: bbc
उम्मीद है कि भारत रूस से अपनी सैन्य निर्भरता कम करेगा: लॉयड ऑस्टिन
भारत और रूस के सैन्य संबंधों पर अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने टिप्पणी लरते हुए कहा कि, भारत को अब रूस से अपनी सैन्य निर्भरता कम करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए उनके (भारत) के साथ काम कर रहे हैं कि यह उनके लिए रूसी उपकरणों में निवेश जारी रखना उनके हित में नहीं है।" लॉयड ने यह बयान वार्षिक रक्षा बजट पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान दिया है।
Tags: Russia, Defence, ukraine war
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Zee News
घाटी में आतंकियों की मदद करने वाले हथियार सहित गिरफ्तार
आतंक के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलवामा जिले में पुलिस ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकियों की मदद करने वाले तीन लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को पुलवामा पुलिस, 55 राष्ट्रीय राइफल्स और 182-183 बटालियन सीआरपीएफ ने साथ मिलकर अंजाम दिया है। ऑपरेशन की सफलता के बाद आईजी कश्मीर ने सुरक्षा बलों की सराहना की है।
Tags: Jammu and Kashmir, Defence, Terrorists
Courtesy: Amar ujala
फोटो: ThePrint
देश में खुलेंगे 21 नए सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
रक्षा मंत्रालय ने देश में 21 नए सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। मई 2022 में इन स्कूलों में नया एकेडेमिक सेशन शुरु होगा। इन स्कूलों में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा दी जाएगी। इन स्कूलों में छात्रों को सशस्त्र बलों सहित करियर के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे। इन स्कूलों में सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नियमों और विनियमों का पालन किया जाएगा। इन… read-more
Tags: Sainik School, sainik schools, Defence Ministry, Defence
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Vajiram IAS
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में पढ़ सकेंगी लड़कियां, जुलाई में होगा एडमिशन
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के जुलाई 2022 सत्र में लड़कियों को भी एडमिशन मिलेगा। आरआइएमसी के कमांडेंट कर्नल अजय कुमार ने संस्थान की स्थापना के शताब्दी समारोह में ये घोषणा की है। जुलाई के सेशन में कुल पांच छात्राओं को इस कॉलेज में ए़डमिशन मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये पहला मौका है जब यहां लड़कियों को एडमिशन मिलेगा। कॉलेज की कुल क्षमता एक सेशल में 250 कैडेट शामिल करने की है।
Tags: Girls Child, Indian Military Academy, Defence
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Print
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ 'आईएएनएस विशाखापट्टनम'
आईएएनएस विशाखापट्टनम को नवंबर 21 को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। भारतीय नौसेना ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। इसमें लगे हुए 75 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी हैं। आईएएनएस विशाखापट्टनम किसी भी रडार से बच निकलने में सक्षम है। यह पोत 163 मीटर लंबा है और इसका कुल वजन 7400 टन है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी आईएएनएस विशाखापट्टनम के भारतीय नौसेना में शामिल होने की बधाई दी… read-more
Tags: INS Visakhapatnam, Indian Navy, National, Defence
Courtesy: UNI
फोटो: Defence View
हैमर मिसाइलों से लैस होगा भारत का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस
भारतीय वायु सेना स्वदेशी फाइटर जेट तेजस की मारक क्षमता को बढ़ाने जा रही है। इसके लिए फ्रांस को हैमर मिसाइलों का आर्डर दिया गया है। इन मिसाइलों की रेंज 70 किलोमीटर है। यह हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है। भारत को हैमर की पहली खेप राफेल विमान के साथ ही मिली थी। अब भारत इन मिसाइलों को तेजस में लगाना चाहता है, जिससे वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा।
Tags: Indian Air force, Tejas, Defence, National
Courtesy: Amar ujala news