Bobby katariya

फ़ोटो: Hindustan times

फरार बॉबी कटारिया के घर चस्पा हुआ कुर्की नोटिस, 25 हजार रखा गया है इनाम

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार आरोपी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। नोटिस के मुताबिक अगर कटारिया एक महीने के अंदर उपस्थित नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन करेगी। वहीं, अब आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्रकुलर जारी होने के साथ 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bobby Kataria, kurki notice, Dehradun, Alcohol Consumption

Courtesy: Live hindustan

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Zee News

उत्तराखण्ड CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के लिए लांच किया ई-FIR ऐप

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 15 को देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के लिए एक ई-FIR ऐप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि," इस ई-FIR ऐप को लॉन्च करने से पूरे प्रदेश के अंदर वाहन चोरी से संबंधित FIR की जा सकेगी।" धामी ने कहा, यह ऐप लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के और भी ऐप… read-more

शनि, 16 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dehradun, Uttarakhand, CM Pushkar Singh Dhami, launches, e-fir app

Courtesy: Latestly News

uttarakhand highway

फोटो: The Hans India

उत्तराखंड में भारी बारिश, राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित

उत्तराखंड के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे से यहां काफी तेज बारिश हो रही है। यहां बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। कई गावों में बिजली चली गई है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश नैनीताल जिले में 265.8 मिलीमीटर दर्ज हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे गिर चुका है। विभाग ने चारधाम के श्रद्धालुओं को भूस्खलन और भूधंसाव की चेतावनी दी है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand Floods, Dehradun, Uttarakhand, weather forecast

Courtesy: News 18 Hindi

Army Jawan Resident Of Dehradun Missing

फोटो: BBC News

भारत-चीन सीमा पर तैनात सेना का जवान 13 दिनों से लापता: अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तैनात देहरादून से भारतीय सेना का एक जवान पिछले 13 दिनों से लापता है, जिससे उसके परिवार के सदस्यों में चिंता पैदा हो गई है। प्रकाश सिंह राणा की मई 29 को लापता होने की सूचना मिली थी। राणा की पत्नी को इस घटना के बारे में सेना के अधिकारियों ने टेलीफोन पर सूचित किया। 7वीं गढ़वाल राइफल्स में जवान राणा, मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ का निवासी है। 

रवि, 12 जून 2022 - 12:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Dehradun, army jawan, missing

Courtesy: Navbharat Times

Rahul Gandhi

फोटो: ABP News

देहरादून की महिला ने अपनी जायदाद की राहुल गांधी के नाम

उत्तराखंड में 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति अपने परिवार को ना देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम कर दी है। महिला का कहना है कि राहुल गांधी के विचारों की देश को बहुत आवश्यकता है। महिला ने अपना वसियतनामा देहरादून कोर्ट में भी पेश कर दिया है। इसमें महिला ने अपनी 50 लाख की चल अचल संपत्ति और 10 लाख रुपये का सोना राहुल गांधी के नाम किया है।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, Dehradun, Congress

Courtesy: AajTak News

Harbans Kapoor

फोटो: Twitter

भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरबंस कपूर का निधन

देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का दिसंबर 12 की देर रात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरबंस कपूर लगातार आठ बार के विधायक थे, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वे लोगों की समस्या के प्रति हमेशा सजग रहते थे। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 12:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Harbans Kapoor, Uttarakhand, Dehradun, National

Courtesy: Amar Ujala News

Dehradun DM Meeting Regarding Prevention Of Pollution

फोटो: Daman.NIC

खुले में कचरा, प्लास्टिक जलाने वालों से वसूले जाएंगे 5,000 रुपये: देहरादून मजिस्ट्रेट

देहरादून प्रशासन ने घोषणा की कि वह हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए खुले क्षेत्रों में प्लास्टिक या कचरा जलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाएगा। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा नगर निगमों एवं संबंधित प्राधिकारियों को खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ चालान करने का भी आदेश दिया। इसके अलावा, जिला मजिस्ट्रेट ने पर्यावरणीय उल्लंघन को रोकने के लिए जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई को अमल में लाने को कहा है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dehradun, dm meeting, prevention of pollution

Courtesy: ETV Bharat

Accident

फोटो: The Financial Express

खाई में वाहन गिरने से 13 लोगों की हुई मौत: देहरादून

उत्तराखंड के देहरादून में हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। अक्टूबर 31 की सुबह को चकराता तहसील के पास अचानक एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 16 यात्री सवार थे हादसे के बाद 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 03:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Dehradun, accident, Death

Courtesy: Univarta

Uttarakhand ranipokhari bridge

फोटोः Vision4News

भारी बारिश के कारण टूटा रानीपोखरी पुल: देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अगस्त 27 को देहरादून को ऋषिकेश से जोड़ने वाला रानीपोखरी पुल अचानक से टूट गया। पुल टूटने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। इस दौरान पुल से गुजर रही गाड़ियां वहीं फंस गई। देहरादून में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण देहरादून में और कई मार्ग भी बंद हैं। 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 05:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Dehradun, Rishikesh, ranipokhari bridge, India

Courtesy: ZEE News Hindi

Heavy Rain In Uttarakhand

फोटो: Swami Upendra

संकट में उत्तराखंड: एक ही इलाके में दो बार बादल फटने से हर तरफ पानी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अगस्त 24 को संतला देवी इलाके में दो बार बादल फटने से हालात बेकाबू हो गए। हालांकि बादल फटने से किसी की जान नहीं गई। बारिश के कारण देहरादून के आईटी पार्क जैसे पॉश इलाकों में भी नदियों का पानी सड़कों पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहनों को रुकना पड़ा। इस दौरान कई वाहन सड़क पर फंस गए। एसडीआरएफ ने आईटी पार्क इलाके में 12 से अधिक लोगों की जान बचायी।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, heavy rains, Dehradun

Courtesy: Samachar Jagat