Tiranga Yatra

फोटो: AajTak

'तिरंगा यात्रा' निकालने पर भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

दिल्ली में भाजपा के छह नेताओं पर बिना पुलिस की अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नेताओं ने यात्रा उस समय निकाली जब वीवीआईपी के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती का अभ्यास किया जा रहा था। इस यात्रा को निकालने की अनुमति भी नेताओं को नहीं दी गई थी। नई दिल्ली की पुलिस आयुक्त अमृता गुगुलोथ के मुताबिक इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Delhi Police, Tiranga Yatra, BJP, Delhi BJP

Courtesy: news 18