satyendra jain

फोटो: Hindustan

दिल्ली में सामने आ सकते हैं कोरोना के 14 हजार मामले, सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी

दिल्ली में जनवरी छह को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 हजार से अधिक मामले सामने आने की संभावना है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरना संक्रमण दर 14% हो गई है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में 90,928 नए मामले सामने आए है। जनवरी पांच को भी दिल्ली में 10 हजार से अधिक कोरोना के मामले रिकॉर्ड हुए थे।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 01:05 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus Pandemic, Coronavirus, Delhi Corona, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: Aajtak

Satyendra Jain

फोटो: Times Now Hindi

दिल्ली में कोरोना की पांचवी लहर, सामने आ सकते हैं 10 हजार मामले: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जनवरी पांच को जानकारी दी कि दिल्ली में कोरोना वायरस की पांचवी लहर ने दस्तक दे दी है। संभावना है कि एक दिन में दिल्ली में 10 हजार नए मामले भी दर्ज किए जाए। इसी के साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10% तक हो सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर प्राइवेट अस्पतालों में 40% बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए है। 

बुध, 05 जनवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, Delhi Corona, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: Aajtak News

Manoj Tiwari

फोटो: Free Press Journal

मनोज तिवारी भी हुए कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि वो जनवरी दो की रात से ही असहज और अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण उन्होंने जनवरी तीन को रुद्रप्रयाग प्रचार में हिस्सा नहीं लिया। अब कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ऐहतियात के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है।… read-more

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Manoj Tiwari, Covid-19, Delhi Corona

Courtesy: Hindustan

coronavirus

फोटो: ABP News

दिल्ली में संक्रमण दर बढ़ने पर लागू हो सकती है अधिक सख्ती, रेड अलर्ट की चेतावनी

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सख्ती को बढ़ाया जा सकता है। राज्य में वर्तमान में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार मामलों में इजाफा होने के बीच येलो अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट किया जा सकता है। इस संबंध में दिल्ली सरकार साफ कर चुकी है कि अगर संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक हुई तो रेड अलर्ट जारी किया जाएगा।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: New Delhi, Delhi Government, Delhi Corona

Courtesy: Aajtak News

delhi night curfew

फोटो: ABP News

ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच होगी हाई लेवल बैठक

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के बीच दिल्ली में फिर से पाबंदियां लग सकती है। इस संबंध में दिसंबर 28 को बैठक का आयोजन होगा, जिसमें स्कूल, मेट्रो, बस सर्विस, जिम, बैंक्वेट हॉल आदि पर फैसला हो सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में होने वाली इस हाई लेवल बैठक में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू किया जा सकता है। अगर दो दिन पॉजिटिविटी दर 0.5% होती है तो प्लान के तहत येलो अलर्ट लागू किया जाएगा।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, Delhi Corona

Courtesy: Aajtak

delhi night curfew

फोटो: The Financial Express

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के दौरान इन चीजों में मिलेगी छूट

दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 142 हो गए है। इसी बीच दिसंबर 27 की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगने वाला है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के दौरान भोजन, फल, सब्जियां, डेयरी, दवाईयां और दूध उत्पाद जैसी वस्तुएं खरीदी जा सकेंगी। वैध टिकट पेश करने पर हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड जाने के लिए वैध टिकट दिखाना होगा। टीकाकरण करवाने जा रहे व्यक्ति को भी नाइट कर्फ्यू से छूट मिलेगी।

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi, Delhi Government, Delhi Corona, covid 19

Courtesy: abp news

omicron

फोटो: The New Indian Express

दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले हुए सबसे अधिक

दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सबसे अधिक हो गए है। दिल्ली में महाराष्ट्र से भी अधिक ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 142 पर पहुंच गई है। जबकि भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामले 578 हो गए है। यहां अचानक कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिला है। जून छह के बाद एक दिन में सबसे अधिक 331 नए मामले देखने को मिले है। इस दौरान एक मरीज की जान भी गई है। 

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, Delhi Corona

Courtesy: Zee News

corona virus cases

फोटो: Zee News

दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक मामले आए सामने, बीते पांच महीनों का टूटा रिकॉर्ड

दिल्ली में दिसंबर 18 को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले आए है। अगस्त एक के बाद कोविड-19 के मामलों में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी हुई है। यहां ओमिक्रॉन के भी 20 मामले सामने आ चुके है। इसे लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है। अब तक दिल्ली में 30 से 50 मामले देखने को मिल रहे थे, जिसकी संख्या बढ़कर 86 तक पहुंच गई है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Delhi Corona, Coronavirus Pandemic

Courtesy: News 18 Hindi

corona virus fine

फोटो: Times of India

मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली वालों को भरना पड़ा 179 करोड़ का जुर्माना

दिल्ली में कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि नियमों का उल्लंघन करने और मास्क न पहनने पर बीते छह महीनों में दिल्ली वालों ने 179 करोड़ रुपये का फाइन भरा है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल से सितंबर के बीच इस वजह से कुल 20,445 लोगों को जेल तक जाना पड़ा है।

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus Pandemic, Delhi Corona, Fine

Courtesy: NBT news

Max hospital

फ़ोटो: the hindu

कोरोना नहीं अस्पताल के महंगे बिल बन रहे आफ़त

दिल्ली के एक साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक मरीज़ को कोरोना से ठीक होने के बाद 1 करोड़ 80 लाख का बिल थमा दिया गया। मरीज को अप्रैल 28 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है | दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती ने मामले पर संज्ञान लेकर जांच की मांग करते हुए अपनी ही सरकार से सख़्त कदम उठाने की अपील की है ।  

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 10:00 AM / by अदनान फैसल

Tags: New Delhi, Delhi Corona, Health, hospital bills

Courtesy: Amar ujala NEWS