Don't get off in Delhi - DDMA

फोटो: New Indian Express

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दूसरे राज्य जा रहे लोगों को दिल्ली में उतरना मना है: डीडीएमए

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश में कहा है की सड़क मार्ग द्वारा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली होते हुए दूसरे राज्य जा रहे लोगों को दिल्ली में बिना रुके यात्रा करनी होगी। डीडीएमए ने इससे पहले मई 06 को दोनों राज्यों से जा रहे लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य किया था। लेकिन मई 20 के आदेशानुसार अब से लगातार यात्रा की अनुमति है बशर्ते उन्हें दिल्ली में वाहन से उतरना नहीं होगा। 

शुक्र, 21 मई 2021 - 11:02 AM / by Shruti

Tags: DDMA, Delhi Disaster Management Authority, travel restrictions, Andhra Pradesh

Courtesy: The Print

Delhi Rainfall

फोटो: Indian Express

मौसम अलर्ट: राजधानी दिल्ली में भी दिख रहा है समुद्री तूफान ताउते का असर

समुद्री तूफान ताउते का असर राजधानी दिल्ली में भी नज़र आ रहा है। राजधानी में मई 18 को बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी में मई 19 को भी बादल छाया रहेंगे। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में पूरे दिन मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। जबकि, कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं भी चल सकती है।

बुध, 19 मई 2021 - 11:45 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: rainfall, storm, Delhi, Delhi Disaster Management Authority

Courtesy: Live Hindustan