Delhi Municipal Corporation

फोटो: News18

दिल्ली नगर निगम में 296 लोगों को मिला रोजगार

दिल्ली नगर निगम में आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के दौरान कार्यक्रम में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने हिस्सा लिया। उन्होंने निगम में 296 लोगों को नियमित किया। गौरतलब है कि कोरोना काल महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों ने लगातार काम किया जिसे भूल पाना असंभव है। कार्यक्रम में 187 सफाई कर्मचारी और 109 बेलदारों की नियुक्ति की गई। वीके सक्सेना ने कहा कि जो कर्मचारी निगम में एककीरण से पूर्व रह गए थे उन्हें भी नियमित किया जाएगा।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: Delhi MCD, Delhi Municipal Corporation, Amrit Mahotsav, VK Saxena

Courtesy: Zee News

delhi dengue

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली में शुरू हुआ डेंगू का कहर, चार गुणा अधिक मामले आए सामने

दिल्ली में इस वर्ष अबतक डेंगू के 100 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो बीते वर्षों के मुकाबले चार गुणा अधिक है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017-22 तक मई के महीने में 25 से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए है। इस वर्ष बीते सप्ताह ही यहां डेंगू के चार नए मामले दर्ज हुए है। इस साल डेंगू के कुल मामले अबतक 100 पर पहुंग गए है। मलेरिया के भी दो मामले पिछले सप्ताह सामने आए हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Dengue, Malaria, Delhi MCD

Courtesy: AmarUjala

delhi encroachment drive

फोटो: Prokerala

दिल्ली नगर निगम ने फिर लिया बुलडोजर एक्शन, विधायक अमानतुल्लाह भी हिरासत में

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दिल्ली नगर निगम ने मई 12 को मदनपुर खादर में एक्शन लिया, जहां ओखला से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर रुकवाने पर विधायक को हिरासत में लिया गया है। अमानतुल्लाह खान का कहना है कि कंचन कुंज में बीजेपी के इशारों पर गरीबों के घर पर बुलडोजर चल रहा है। मेरे होते हुए किसी गरीब को बेघर नहीं होना पड़ेगा।

गुरु, 12 मई 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: encroachment, Encroachment Drive, Delhi MCD

Courtesy: ABP Live

encroachment jahangirpuri

फोटो: The Times of India

जहांगीरपुरी में निगम चलाएगा अवैध निर्माणों पर बुलडोजर

राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। निगम अप्रैल 20-21 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। निगम द्वारा इस अभियान को सफल बनाने और ऐहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात किया गया है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अतिक्रमण को लेकर भी निशाना साधा गया है।

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Delhi MCD, municipal corporation, encroachment, Encroachment Drive

Courtesy: ABP Live