DMRC pink line

फोटो: DNA India

पिंक लाइन बना दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्शन का औपचारिक उद्घाटन  किया। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे इस मेट्रो कॉरिडोर को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के इस सेक्शन के सुचारु होने से यह कॉरिडोर कुल 59 किलोमीटर का हो जाने से दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर हो गया है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 04:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: DMRC, Delhi Metro Rail Corporation, inaugration, cm kejriwal, Hardeep Singh Puri

Courtesy: Zee News Hindi

Delhi Lockdown

फोटो: The Indian Express

दिल्ली में मई 17 तक बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो सेवाएं भी बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले लॉकडाउन मई 10 को समाप्त होने वाला था पर अब इसे मई 17 सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन को और सख्त बनाते हुए केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 35 प्रतिशत से गिरकर 23 फीसदी हो गया है।

रवि, 09 मई 2021 - 03:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Delhi Metro Rail Corporation, LockdownExtension, Delhi, cm kejriwal

Courtesy: Ndtv Hindi News