Delhi Municipal Corporation

फोटो: News18

दिल्ली नगर निगम में 296 लोगों को मिला रोजगार

दिल्ली नगर निगम में आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के दौरान कार्यक्रम में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने हिस्सा लिया। उन्होंने निगम में 296 लोगों को नियमित किया। गौरतलब है कि कोरोना काल महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों ने लगातार काम किया जिसे भूल पाना असंभव है। कार्यक्रम में 187 सफाई कर्मचारी और 109 बेलदारों की नियुक्ति की गई। वीके सक्सेना ने कहा कि जो कर्मचारी निगम में एककीरण से पूर्व रह गए थे उन्हें भी नियमित किया जाएगा।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: Delhi MCD, Delhi Municipal Corporation, Amrit Mahotsav, VK Saxena

Courtesy: Zee News

MCD

फोटो: DNA India

तीनों निगमों का होगा एकीकरण, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

दिल्ली की तीनों नगर निगम का एकीकरण अब किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। अब तीनों निगमों का डीलिमिटेशन किया जाएगा और परिसीमन होगा। इसके बाद ही चुनाव होंगे। केंद्र सरकार का मत है कि निगमों के एकीकरण से इसकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। इस बिल को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया था। 

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 11:35 AM / by रितिका

Tags: MCD, Delhi Municipal Corporation, President Ram Nath Kovind

Courtesy: Zee News