delhi ncr rainfall

फोटो: Mint

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, आसमान में छाए बादल

दिल्ली एनसीआर में जुलाई दो को बारिश होने की संभावना है। यहां आसमान में बादल छाए हुए है, वहीं लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। अब तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जुलाई दो को यहां 34 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जुलाई सात तक रुक रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। यहां हवा में नमी का स्तर 84 से 93 प्रतिशत रहा है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 11:15 AM / by रितिका

Tags: Delhi-NCR, weather forecast, delhi weather updates, rainfall

Courtesy: ABP Live

DDMA Meeting

फोटो: Twitter

दिल्ली में बढ़ते कोविड 19 के मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक आज


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) अप्रैल 20 को राजधानी में बढ़ते कोविड 19 मामलों को लेकर बैठक लेगा। कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए होने वाली इस बैठक में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बाद कई अहम फैसले हो सकते हैं। स्कूलों में भी पढ़ाई के लिए नया प्लान लागू किए जाने पर विचार हो सकता है। दिल्ली में अप्रैल 19 को 632 कोविड 19 मामले आए थे।

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Delhi-NCR, delhi schools, DDMA, covid 19

Courtesy: AajTak News

Summer

फोटो: Mint

भारत के इन हिस्सों में अप्रैल में बरसेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में अप्रैल महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एनडीटीवी को बताया कि, भारत के पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। देश में अभी दूसरी हीट वेव जारी है। जबकि पहली हीट वेव मार्च 11 से मार्च 21 तक अनुभव की गई थी, जिसमें सामान्य से 11 डिग्री तक तापमान अधिक था।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Delhi, Delhi-NCR, IMD, weather forecast

Courtesy: NDTV News

raining

फोटोः Mint

अचानक बारिश के साथ दिल्ली में गिरे ओले, ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली में फरवरी 26 को आंशिक रुप से बादल छाए रहने और हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान नीचाे गिरने की संभावना है।… read-more

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by Abhishek Kumar

Tags: weather forecast, rainfall, Delhi-NCR

Courtesy: Aajtak

Raining in delhi

फोटो: The Times of India

दिल्ली, पंजाब, यूपी में सुबह से जारी है बारिश और ठंड का दौर

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में फरवरी तीन की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो यह सिलसिला अगले दो दिन जारी रहेगा। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी है। इसके अलावा बिहार में भी फरवरी चार से बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, rain, Winter, Delhi-NCR

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

पूरा उत्तर भारत झेल रहा है ठंड और कोहरे के सितम, फिर बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड का सितम झेल रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी एक कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की आशंका है। इसके साथ ही दिल्ली में फरवरी 3-4 को बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी। वहीं यूपी और बिहार में भी घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते विज़िबिलिटी बहुत कम हो गई है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, India, Delhi-NCR, Winter

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

उत्तर भारत मे जनवरी 26 से फिर कहर बरपाएगी शीतलहर

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 26 से शीतलहर का कहर और बढ़ने वाला है। दिल्ली में जनवरी 24 को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, यूपी, गुजरात मे अगले पांच दिनो में 3-5 डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही जनवरी 28 से 30 के बीच तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi-NCR, Winter Cold Wave, India

Courtesy: Amar Ujala News

Raining in delhi

फोटो: The Times of India

बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठिठुरन, जारी हुआ येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में जनवरी 22 की सुबह से लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में चलने वाली तेज़ हवाओ के मद्देनजर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी आ सकती है। जनवरी 22 को दिल्ली का AQI 342 दर्ज हुआ है।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Delhi-NCR, IMD, Winter

Courtesy: Aajtak News

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जाने कीमते

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं जनवरी 21 को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 79 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव अभी भी 100 रुपये के पार है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Petrol, Diesel, Delhi-NCR

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: The Times of India

उत्तर भारत मे जारी है सर्दी का कहर, जनवरी 21 से बारिश की संभावना

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड की संभावना है। हालांकि उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा जनवरी 21 को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की आशंका है। जिसके चलते दिल्ली में जनवरी 21-23 तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटो में तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश मे बारिश की संभावना है। 

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Uttar Pradesh, Delhi-NCR, IMD

Courtesy: Aajtak News