Arvind Kejriwal

फोटो: Latestly

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जुलाई 16 को बाढ़ प्रभावितों के लिए 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। परिवारों में स्थिति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यमुना के किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर प्रति परिवार दस हजार रुपये… read-more

सोम, 17 जुलाई 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi rain, Arvind Kejriwal, Goverment, pay 1000 rupees, Compensation

Courtesy: Money Control

Delhi Rain

फोटोः ZEE Business

दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अक्टूबर 18 के सुबह से ही तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण पूरे दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में कमी को रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं को भी महसूस किया गया है। बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ है। हालांकि बारिश के कारण प्रदूषण से राहत मिलने की संंभावना है।

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 03:55 PM / by Surbhi Shaw

Tags: delhi rain, delhi ncr, rain update, environment

Courtesy: NDTV NEWS

Delhi Rain

फोटो: India TV

अक्टूबर में हुई बारिश से टूटे 65 साल पुराने रिकॉर्ड: दिल्ली

दिल्ली में बीते दो दिनों में हुई बारिश ने दो रिकॉर्ड तोड़े है। अक्टूबर में हुई बारिश से 61 साल का रिकॉर्ड टूटा है। एक दिन में होने वाली सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड भी अक्टूबर 18 को टूटा है। इस बार अक्टूबर के महीने में 94.6 मिमी की बारिश हुई है। इससे पूर्व वर्ष 1960 में 93.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं एक दिन की सर्वाधिक बारिश 1954 में 72.7 मिमी हुई थी, जो इस बार 87.9 मिमी हो गया है।

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: heavy rains, rainfall, delhi rain

Courtesy: Amar Ujala News