Kerala Blast

फोटो: ETV Bharat

केरल विस्फोट के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई चर्चों, मेट्रो स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा

अक्टूबर 29 को कलामासेरी में केरल कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में चर्चों और मेट्रो स्टेशनों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "टीमों को उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर से सीमा क्षेत्र पर बैरिकेड लगाने के लिए सूचित किया गया है। सिविल ड्रेस, राइडर्स और पीसीआर में पुलिस को अलर्ट पर रहने और उन्हें मिलने वाली किसी भी जानकारी को नजरअंदाज न करने के लिए कहा गया है।"

सोम, 30 अक्टूबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, security increased, all churches, blast, kerala convention center

Courtesy: News 18

Onion

फोटो: Latestly

लगातार बढ़ रही हैं प्याज की कीमतें, दिल्ली में 100 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंची कीमत

देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई शहरों में प्याज की कीमतें आसमान छू गईं। दिल्ली में अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज की खुदरा कीमत 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। कल तक यह 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा था। प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश में देरी को माना जा रहा है, जिसके कारण खरीफ फसल की बुआई में देरी हुई और इसके बाद बाजार में नया प्याज नहीं आया।

रवि, 29 अक्टूबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: onion prices, 100 per kg, Delhi

Courtesy: India TV

Protest

फोटो: Latestly

दिल्ली के डॉक्टरों ने बेहतर कामकाजी परिस्थितियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला विरोध मार्च

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों ने अस्पतालों के लिए हाउस टैक्स समायोजन और चिकित्सा अधिकारियों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज सुबह मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से राजघाट, दिल्ली तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सरकार से उनकी मांगों पर गौर करने की अपील की। अग्नि सुरक्षा मानदंड, अस्पतालों के लिए गृह कर समायोजन और… read-more

रवि, 29 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Doctors, march, various demands

Courtesy: India TV News

Sukkhu

फोटो: India TV News

दिल्ली एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट के संक्रमण के इलाज के लिए शिमला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद आज एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया।  सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 11.20 बजे लाया गया। सूत्रों ने कहा, "गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका मूल्यांकन कर रही है। वह हल्के से मध्यम तीव्र अग्नाशयशोथ से पीड़ित हैं। उनकी हालत स्थिर है।"

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, chief minister sukhvinder singh sukhu, Admitted, AIIMS, Delhi

Courtesy: Live Hindustan

PM Modi

फोटो: Latesty

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भारतीयों के धैर्य का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 24 को उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को देश के लोगों द्वारा सदियों से बनाए रखे गए धैर्य की शक्ति के प्रमाण के रूप में रेखांकित किया। दिल्ली के सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, भगवान राम का आगमन निकट है, और अयोध्या में राम मंदिर में… read-more

बुध, 25 अक्टूबर 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, vijayadashami, PM Modi, lord shri ram temple

Courtesy: ETV Bharat

Dengu

फोटो: Red Cliffe Labs

दिल्ली में 5,000 के पार हुआ डेंगू मामलों का आंकड़ा

दिल्ली में अक्टूबर 23 को डेंगू मामलों की संख्या 5,000 के पार पहुंच गए। राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने राजधानी के निवासियों को सचेत रहने की चेतावनी दी है क्योंकि सर्दियों से पहले तापमान में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में संख्या बढ़ सकती है। अगर सही समय पर इलाज न मिले तो इससे मौत भी हो सकती है, इसलिए इसके खतरनाक बुखार से बचे रहने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है।

मंगल, 24 अक्टूबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: dengue cases, cross 5000 mark, Delhi

Courtesy: India TV News

Arvind Kejriwal

फोटो: Latestly

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तीन लेन वाले सराय काले खां फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 30 फ्लाईओवर के निर्माण में 557 करोड़ रुपये बचाए हैं। उन्होंने कहा, "इस उपलब्धि का उल्लेख गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किया जाना चाहिए।" लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सराय काले… read-more

रवि, 22 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CM Arvind Kejriwal, inaugurates, sarai kale khan flyover extension

Courtesy: Live Hindustan

Delhi Pollution

फोटो: News Nation

दिल्ली में 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता, 266 पर AQI

सर्दियों से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर, दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में बनी हुई है। आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ पर AQI 266 दर्ज किया गया, जबकि IGI टर्मिनल 3 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 रहा। दिल्ली-एनसीआर में अब GRAP-1… read-more

रवि, 22 अक्टूबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, AQI, Stage ii, air quality index, Very Poor

Courtesy: India TV

Chhath Puja

फोटो: India TV News

छठ पूजा 2023: स्ट्रीट लाइटें बढ़ाने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये आवंटित करेगी एमसीडी

राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक अधिकारियों ने छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों की पहुंच सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बढ़ाने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये आवंटित करने का फैसला किया है। मेयर शेली ओबेरॉय ने 20 अक्टूबर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एमसीडी ने दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचल के लोगों को छठ उत्सव के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये का बजटीय… read-more

शनि, 21 अक्टूबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Chhath Puja, MCD, rs 40000 allocate, per ward, street lights

Courtesy: Amar Ujala

Crackers

फोटो: The Hindu

दिल्ली ने केंद्र के साथ बैठक में की पूरे एनसीआर क्षेत्र में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

अक्टूबर 20 को केंद्र के साथ राज्यों की एक संयुक्त बैठक में दिल्ली सरकार ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से आग्रह किया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखे जलाने और डीजल बसों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पर्यावरण मंत्री शामिल हुए। उन्होंने कहा, बैठक में दिल्ली ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कई उपाय बताये… read-more

शनि, 21 अक्टूबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, total ban, crackers, meet with centre

Courtesy: The Print