Omicron Variant

फोटो: El Colombiano

ओमिक्रॉन और डेल्टा जैसे वेरिएंट आने की संभावना: एक्सपर्ट

ओमिक्रॉन वेरिएंट के बाद भी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आएंगे। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में बॉस्टन यूनिवर्सिटी के महामारी विशेषज्ञ लियोनार्डो मार्टिनस ने बताया कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच इसका म्यूटेशन होगा। यानी वायरस खुद में बदलाव करेगा, जिससे नया वेरिएंट बन सकता है। संभावना है कि नया वेरिएंट अधिक खतरनाक हो। ओमिक्रॉन वेरिएंट का शिकार वो लोग भी हो रहे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: covid 19, health expert, Omicron Strain, delta plus variant

Courtesy: TV 9 Hindi

Sourav Ganguly

फोटो: The Economic Times

'डेल्टा प्लस वेरिएंट' से संक्रमित पाए गए सौरव गांगुली

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली जनवरी 1 को COVID-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले ही गांगुली की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हाल ही में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अभी सौरभ गांगुली डॉक्टर की देखरेख में होम क्वारंटीन में हैं। गांगुली का ओमीक्रॉन टेस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट नैगेटिव आयी थी। 

रवि, 02 जनवरी 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sourav Ganguly, delta plus variant, Covid-19

Courtesy: The Health Site

delta plus variant

फोटोः Amar Ujala

वैज्ञानिकों के मुताबिक डेल्टा प्लस नहीं है चिंता का कारण

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार डेल्टा प्लस के नाम से जाना जाने वाला AY.4.2 डेल्टा का ही एक प्रकार है। हालांकि यह डेल्टा जितना घातक नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह डेल्टा वैरिएंट से अलग है। यह ब्रिटेन में डेल्टा की जगह लेने में अधिक समय ले रहा है इसलिए यह चिंता का कारण नहीं है। इससे पहले अक्टूबर 29 को AY.4.2 के न्यूयॉर्क में पांच मामले और कैलिफोर्निया में दो मामले सामने आए हैं। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 05:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Britain, delta plus variant, Coronavirus, science news

Courtesy: navbharat times