भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से झुलसे 42 लोग, 2 ने गंवा दी अपनी जान: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश के भदोही के औराई थानाक्षेत्र के एक दुर्गा पंडाल में अक्टूबर 2 की देर रात अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 42 लोग झुलस गए है। वहीं, भदोही जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जानकारी दी है कि हादसे में दो लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है, जिसमें एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। 9 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 33 गंभीर घायलों को वाराणसी के नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है।
Tags: uttarpradesh, Durga Pooja, Massive Fire, Demise
Courtesy: Indiatv
भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का निधन, आगरा में ली अंतिम सांस
उत्तरप्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय का सितंबर 2 की रात दस बजे आगरा में निधन हो गया। 65 वर्षीय उपाध्याय बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उपाध्याय की शव यात्रा सितंबर 3 को सुबह 10 बजे आगरा स्थित उनके आवास से निकलकर 12 बजे हाथरस में लेवर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रहेगी, जिसके बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव बामौली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Tags: Ramveer upadhyay, Demise, BJP Leader, uttarpradesh
Courtesy: News18hindi
सोनाली फोगट की मौत: गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला
हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगट का अगस्त 23 को निधन हो गया। पुलिस ने कहा, बिग बॉस 14 की प्रतियोगी सोनाली फोगट को गोवा के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। गोवा पुलिस ने सोनाली की मौत के मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। फोगट को अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक फोगट की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है… read-more
Tags: sonali phogat, Demise, unnatural death case, registered, Goa Police
Courtesy: Amar Ujala News
उर्दू के मशहूर साहित्यकार पद्मभूषण गोपीचंद नारंग ने अमेरिका में ली अंतिम सांस
उर्दू भाषा के जाने माने मशहूर साहित्यकार पद्मभूषण गोपीचंद नारंग का 91 वर्ष की उम्र में अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में निधन हो गया है। वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उर्दू के अलावा गोपीचंद ने कई भाषाओं में रचनाएं लिखी थी। उनके बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि वर्ष 1931 में बलूचिस्तान में जन्मे गोपीचंद ने लगभग हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत कई भाषाओं में कुल 57 किताबें लिखी थी।
Tags: Gopichand Narang, Demise, America, North Carolina
Courtesy: ABP Live
गुर्जर आंदोलन से चर्चा में आने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की नींव रख पूरे देश में चर्चा का विषय बनने वाले प्रमुख गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का मार्च 31 की तड़के सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बैंसला बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बता दें कि उनका निधन उनके जयपुर आवास पर हुआ है। बैंसला गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक थे। उनके चले जाने से पूरे गुर्जर समाज में शोक की लहर है।
Tags: GURJAR ANDOLAN, kirodi Singh Bainsla, Demise, Death
Courtesy: News18Hindi
मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन
दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का 91 की उम्र में कोरोना के चलते जून 18 को रात 11 बजे निधन हो गया। उनकी पत्नी का 5 दिन पहले निधन हुआ था। मिल्खा सिंह का पिजाइमर अस्पताल में 15 दिन से इलाज चल रहा था। उन्हें जून 3 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिल्खा सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने एक शानदार खिलाड़ी को खोया है।
Tags: milkha singh, Demise, flying sikh, runner
Courtesy: Dainik Bhaskar
टीवी शो रामायण के एक्टर चंद्रशेखर का हुआ निधन
बॉलीवुड के एक्टर चंद्रशेखर का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर का निधन जून 16 को हुआ। चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया, "पिता जी नींद में ही चल बसे। उन्हें स्वास्थ से संबंधित कोई परेशानी नहीं थी "। उन्होंने एक्टिंग के साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस औऱ डायरेक्ट भी किया। उनकी 1994 में आई सुपरहिट फिल्म चा चा चा काफी पसंद की गई थी।
Tags: Ramayana, Actor, Demise, Film Director
Courtesy: TV9 BHARATVARSH
मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के माता-पिता का कोरोना से निधन
देश के मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम के माता-पिता का कोरोना से जून 12 को निधन हो गया। वे दोनों संक्रमित होने के बाद काफी अस्वस्थ चल रहे थे। इसकी जानकारी खुद भुवन बाम ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने अपने पैरेंट्स के साथ वाली कई तस्वीर भी अपलोड की है। भुवन बाम ने पोस्ट में लिखा, “कोविड से मेरी दोनों लाइफलाइन चली गई है। आई और बाबा के बिना कुछ पहले जैसा नहीं होगा।”
Tags: Bhuvan Bam, parents, Demise, Youtuber
Courtesy: ABP NEWS
मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन
अभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके पिता पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। चिन्ना दुआ को मई में संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मल्लिका दुआ ने लोगों से उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की विनती की थी।
Tags: mallika dua, mother, Demise, Coronavirus
Courtesy: Amarujala News
एक्टर बोमन इरानी की 94 वर्षीय माँ का हुआ निधन
बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की मां जेरबानू ईरानी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'सुबह में मां ने दम तोड़ दिया।' जब उनकी उम्र केवल 32 साल थी उन्होंने बोमन के लिए मां और पिता, दोनों का किरदार रियल लाइफ में निभाया। बता दें कि दिसंबर 1959 में बोमन के जन्म से छह महीने पहले जेरबानू के पति की मौत हो गई थी।
Tags: boman irani, mother, Demise, Bollywood
Courtesy: Zee News