Supreme Court

फोटो: Adobe Stock

कृष्ण जन्मभूमि के पास अवैध निर्माण पर याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए विध्वंस अभियान से संबंधित एक याचिका पर आज सुनवाई करने वाला है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई सोमवार की वाद सूची के अनुसार, याचिका न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आएगी। मामला कृष्ण जन्मभूमि के पास बस्तियां तोड़ने से जुड़ा है।

सोम, 28 अगस्त 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, demolition, Illegal Construction, near krishna janmabhoomi

Courtesy: India TV

Supreem Court

फोटो: Latestly

कृष्णजन्म भूमि के पास तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका पर 16 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट 16 अगस्त को मथुरा में कृष्णजन्म भूमि के पास रेलवे द्वारा किए जा रहे विध्वंस अभियान पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने याचिकाकर्ता को आश्वासन दिया कि वह 16 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी। वरिष्ठ वकील सेन ने कहा, 9 अगस्त को अधिकारियों ने विध्वंस शुरू कर दिया और लोग 1800 के दशक से वहां रह रहे हैं।

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, hear plea, demolition, near krishnajanam bhoomi

Courtesy: India TV

Atishi

फोटो: One India

आतिशी ने एलजी सक्सेना से किया 14 मंदिरों, मजारों को तोड़ने का आदेश वापस लेने का आग्रह: दिल्ली

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने जून 22 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राष्ट्रीय राजधानी में 14 धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने के आदेश को वापस लेने का आग्रह किया। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने अपने पत्र में लिखा, "लोगों की आस्था मंदिरों और अन्य धार्मिक संरचनाओं से जुड़ी हुई है। इसलिए मैं आपसे 11 मंदिरों और तीन मजारों को ध्वस्त करने के इस फैसले को वापस लेने का आग्रह करती हूं ताकि लोगों की… read-more

शुक्र, 23 जून 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Atishi, lg saxena, withdraw orders, demolition, 14 religious structures

Courtesy: Jagran News

Noida-Twin-Tower

फोटो: Latestly

नोएडा ट्विन टावर विध्वंस के मद्देनज़र स्वास्थ्य आपातकाल के लिए आज 'हाई अलर्ट' पर अस्पताल

सुपरटेक ट्विन टावरों के विध्वंस से उत्तर प्रदेश के नोएडा में धूल के कारण वायु प्रदूषण पैदा होने की आशंका है। ऐसे में सेक्टर 93ए के पास के अस्पताल किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जेपी अस्पतालों ने कहा, "हम आज के विध्वंस के लिए तैयार हैं। हमने आठ आपातकालीन विभाग बेड, 12 आईसीयू बेड समर्पित किए हैं। सभी आवश्यक दवाओं और उपकरणों से लैस एक एसीएलएस एम्बुलेंस किसी भी दुर्घटना के लिए स्टैंडबाय पर होगी।" 

रवि, 28 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Noida Twin Tower, demolition, Hospitals, High Alert, health emergency

Courtesy: Times Now Hindi

Twin Tower

फोटो: India World News

नोएडा ट्विन टावर्स विध्वंस: अगस्त 28 को 5 हजार से अधिक निवासियों और 2,500 वाहनों को ले जाया जायेगा बाहर

नोएडा सुपरटेक के अवैध ट्विन टावरों के विध्वंस के दिन 5,000 से अधिक निवासी एमराल्ड कोर्ट और एटीएस ग्राम सोसाइटियों को खाली करवा दिया जायेगा और 2,500 से अधिक वाहनों को 28 अगस्त को वहां से हटा दिया जाएगा। करीब 100 मीटर ऊंचे टावरों को गिराए जाने का सबसे ज्यादा असर इन दोनों सोसायटियों और इसके निवासियों पर पड़ेगा। विध्वंस फर्म एडिफिस इंजीनियरिंग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें नष्ट करने के लिए 3,… read-more

शनि, 20 अगस्त 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supertech twin tower, demolition, Express way, Noida

Courtesy: Aajtak News

Noida

फोटो: India TV News

अब अगस्त 28 को गिराया जायेगा नोएडा ट्विन टावर, SC ने समय सीमा बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज नोएडा में अपनी एमराल्ड परियोजना में सुपरटेक के जुड़वां 40 मंजिला टावरों को गिराने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। नोएडा अथॉरिटी ने अगस्त 11 सुप्रीम कोर्ट में विध्वंस की तैयारियों पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद यह कदम उठाया है। टॉवरों को गिराने के लिए एजेंसी की तरफ से पूरी तैयारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा विस्फोटक लगाने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। 

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, week extra, demolition, supertech twin towers

Courtesy: DNA India

Supreme Court Extends Deadline For Demolition Of Supertech Twin Towers

फोटो: India TV News

नोएडा: अगस्त 28 तक बढ़ाई गई सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने की समय सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने मई 17 को नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावरों को गिराने की अवधि अगस्त 28 कर दी है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने टावरों को गिराने के लिए मई  22 तक का समय दिया था। कोर्ट ने एमराल्ड कोर्ट परियोजना में 40 मंजिला टावरों को गिराने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग के अनुरोध पर तीन महीने का विस्तार दिया, जिस कंपनी को सेक्टर 93 ए में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने के लिए अनुबंधित किया गया है।

मंगल, 17 मई 2022 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, extends, deadline, demolition, supertech twin towers

Courtesy: Live Hindustan

Supertech Twin Towers Demolition Test Blast

फोटो: APN News

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर के विध्वंस परीक्षण के लिए किया गया 5 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल

अगले महीने नष्ट किये जाने वाले नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर्स का अप्रैल 10 को आवश्यक विस्फोटकों की उचित मात्रा का पता लगाने के लिए एक परीक्षण विस्फोट किया गया। पिछले साल अगस्त 31 को सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में उक्त टावरों को गिराने का आदेश दिया था। दोनों टावरों को नष्ट करने का ठेका एडिफिस इंजीनियरिंग को दिया गया था। इसे अब से 43 दिनों के बाद, यानी मई 22 को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: supertech twin towers, demolition, test blast

Courtesy: APN Live

twin towers

फोटो: India Today

सुपरटेक की ट्वीन टॉवर्स 22 मई को गिराई जाएंगी

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक ट्विन टॉवर को गिरानी की तारीख मई 22 तय की है, जिसके बाद इसे तोड़ने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है। टॉवर तोड़ने का एक्शन प्लान अप्रूव हो गया है। विदेशी इंजीनियर ब्लास्ट किया जाएगा जिसके बाद टॉवर गिरने में मात्र नौ सेकेंड का समय लगेगा। टॉवर को गिरानी की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सीबीआरआई करेगी। टॉवर को पूर्ण रूप से साइंटिफिक तरीके से गिराया जाएगा। 

मंगल, 15 मार्च 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Supertech, Twin Towers, Supreme Court, demolition

Courtesy: ABP Live

mathura

फोटो: Hindustan Times

अलर्ट के चलते मथुरा वृंदावन के बीच बस-ट्रेनें रद्द

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए इस बार अयोध्या के साथ मथुरा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। इस दौरान किसी आयोजन की अनुमति नहीं होगी। मथुरा वृंदावन के बीच चलने वाली ट्रेनों पर भी रोक लगाई गई है। बसों पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासन ने पूरी ऐहतियात बरती है।

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Babri Masjid demolition case., demolition

Courtesy: News 18 Hindi