Dengue

फोटो: Johnson & Johnson

डेंगू से बचाव करने के लिए अपनाएं ये उपाय

बारिश के मौसम के बाद ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इस बीमारी से बचने का तरीका है कि घर में या बाहर जाते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला मच्छर रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सोते समय नेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे मच्छर नहीं काटेंगे। घर में पूरी सफाई रखकर खासतौर से फर्श को साफ करने से भी मच्छरों के आंतक से बचाव हो सकता है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Dengue, dengue cases, prevention, Health Tips

Courtesy: Zee News

Dengue

फोटो: News18

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में बढ़े डेंगू के मामले

आर्थिक संतक से जूझ रहा श्रीलंका अब करना वायरस और डेंगू के चपेट में आ गया है। कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के निर्देश दिए गए है। डेंगू के मामले यह लगातार बढ़ते का रहे है। स्वास्थय विभाग ने लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। कोविड 19 से जुड़े अन्य प्रोटोकाल का पालन करने को भी कहा गया है। 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Srilanka, Dengue

Courtesy: Zee News

Dengue

फोटो: MSN

दिल्ली में मिले डेंगू के मच्छर तो देना होगा 10 गुना जुर्माना

 दिल्ली में घरों में अगर डेंगू के मच्छर मिलते हैं तो घर के मालिक से दिल्ली नगर निगम 10 गुणा अधिक फाइन वसूलेगी। दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच निगम ने ये फैसला किया है। अबतक निगम 500 रुपये वसूलती आई है मगर अब निगम 5000 रुपये भी वसूल सकती है। बता दें कि इस वर्ष बीते छह वर्षों की अपेक्षा सर्वाधिक डेंगू के मामले सामने आए है।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Delhi, Dengue, dengue cases, MCD

Courtesy: News 18 Hindi

Dengu

फोटो: CDC News

दिल्ली में साल 2022 में दर्ज हुए डेंगू के कुल 126 मामले, जून में सामने आये कुल 15 मामले

MCD ने बताया कि साल 2022 में दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जून महीने में डेंगू के कुल 15 मामले दर्ज किये गए। इसके अलावा साल 2022 में अब तक चिकनगुनिया के 8 और मलेरिया के 21 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि हमेशा बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है पर इस बार जून महीने से ही डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मंगल, 14 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Dengue, registered, Malaria

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

delhi dengue

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली में शुरू हुआ डेंगू का कहर, चार गुणा अधिक मामले आए सामने

दिल्ली में इस वर्ष अबतक डेंगू के 100 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो बीते वर्षों के मुकाबले चार गुणा अधिक है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017-22 तक मई के महीने में 25 से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए है। इस वर्ष बीते सप्ताह ही यहां डेंगू के चार नए मामले दर्ज हुए है। इस साल डेंगू के कुल मामले अबतक 100 पर पहुंग गए है। मलेरिया के भी दो मामले पिछले सप्ताह सामने आए हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Dengue, Malaria, Delhi MCD

Courtesy: AmarUjala

Dengu

फोटो: CDC News

दिल्ली में एक हफ्ते में सामने आए डेंगू के 5 नए मामले, 81 हुई कुल मामलों की संख्या

सोमवार मई दो को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में मामलों की संख्या 81 हो गई है। इस साल अप्रैल 23 तक शहर में डेंगू के 76 मामले दर्ज किए गए। पिछले सप्ताह डेंगू के पांच मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू के 81 मामले सामने आये। हालांकि अभी तक इससे किसी की मौत की सूचना नहीं है।

मंगल, 03 मई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Dengue, vector disease

Courtesy: ABP Live

Dengu In Delhi

फोटो: Times Now News

छह ताजा मौतों के साथ, मरने वालों की संख्या 15 हुई; पिछले छह साल में सबसे ज्यादा मौतें: दिल्ली

दिल्ली में 6 और मौत के साथ डेंगू से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। दिल्ली नगर निकाय द्वारा दिसंबर 6 को जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पिछले छह साल में मच्छर जनित बीमारी से मरने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर से होता है। 2020 में, दिल्ली में डेंगू से एक मौत दर्ज की गई। 2019 में दो लोगों की मौत हुई, जबकि 2016 और 2017 में 10-10 लोगों ने दम तोड़ा।

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dengue, Delhi, Death

Courtesy: ABP Live

Delhi Total Of 5277 Dengue Cases

फोटो: India Today

दिल्ली में 6 साल में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज: रिपोर्ट

दिल्ली सरकार की कोशिशों के बावजूद डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। दिल्ली में डेंगू के सबसे अधिक मामले 5277 को पार कर गए। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 के बाद सबसे अधिक मामले दर्ज किए। रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह शहर में वेक्टर जनित बीमारी के 2569 नए मामले दर्ज किए गए, पिछले वर्ष में, शहर में डेंगू के केवल 1,072 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, शहर में अभी तक कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।

सोम, 15 नवंबर 2021 - 05:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dengue, Delhi, Death

Courtesy: Live Hindustan

Papaya Leaf Juice

फोटो: Patrika

डेंगू बुखार होने पर करें पपीते के पत्तों के जूस का सेवन

डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते है। शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए 5-10 पपीते के पत्तो को लेकर 5-6 बार अच्छे से धोएं। अब इन पत्तों को जूसर पीस लें। अब इसे छन्नी की मदद से छान लें। आप इसे महीन कपड़े से भी छान सकते है। अब इस जूस में शहद मिलाकर इसका सेवन करे। कई अध्ययनों के मुताबिक पपीते के पत्तों का रस मलेरिया के इलाज में भी मददगार होता है। 

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dengue, papaya leaf juice, fever

Courtesy: Panjab Kesari

Dengu

फोटो: Aajtak

डेंगू के मद्देनज़र केंद्र ने विशेषज्ञों की टीमों को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और 6 अन्य राज्यों में भेजा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू के प्रकोप से निपटने में मदद के लिए नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों की केंद्रीय टीमों को तैनात किया है। टीमें सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों सहित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। हरियाणा, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू और कश्मीर उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं, जहां डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 11:35 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Dengue, Jammu and Kashmir, Delhi

Courtesy: Navbharat Times