दिल्ली से देवघर के लिए जुलाई 30 को उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट
दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट जुलाई 30 को उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट में भाजपा के कई बड़े नेता और सांसद सवार होकर देवघर पहुंचेंगे। सभी मिलकर देवघर मंदिर में भगवान शिव की पूजा करेंगे। बता दें कि इस फ्लाइट के पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे। इस फ्लाइट में मनोज तिवरी, निरहुआ और रवि किशन भी मौजूद होंगे। बता दें कि दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
Tags: Deoghar, BJP, Flight, Deoghar Airport
Courtesy: news 18