Onion

फोटो: Latestly

विरोध-प्रदर्शन के बाद किसानों से 2410 रुपये क्विंटल की दर से 2 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी मोदी सरकार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज कहा, केंद्र ने 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, राज्य में नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह घोषणा प्याज की कीमत में वृद्धि को रोकने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के केंद्र के फैसले… read-more

मंगल, 22 अगस्त 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Devendra Fadnavis, Modi govt, 2-lakh metric tonnes onion, buy

Courtesy: ZEE News

Bhumipuja

फोटो: The Hindu

एकनाथ शिंदे, फडणवीस ने लिया नवी मुंबई में टीटीडी के वेंकटेश्वर मंदिर के लिए भूमि पूजा में भाग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार, 7 जून, 2023 को नवी मुंबई में टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। आंध्र प्रदेश में प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर की प्रतिकृति के रूप में डिजाइन किया गया मंदिर, महाराष्ट्र में पहले टीटीडी मंदिर के रूप में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस मंदिर का निर्माण 10 एकड़ ज़मीन पर किया जायेगा… read-more

बुध, 07 जून 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cm eknath shinde, Devendra Fadnavis, Bhoomi Pujan, sri venkateswara swamy temple, Navi Mumbai

Courtesy: Live Hindustan

Meet Farmers

फोटो: News Nation

किसानों के विरोध के बीच आज किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चल रहे किसानों के विरोध के बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज मंत्रालय में दोपहर 3 बजे किसानों के प्रतिनिधियों से मिल सकते है। 15 मार्च को, राज्य के मंत्री दादा भुसे और अतुल सावे ने अखिल भारतीय किसान सभा और भाकपा के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सरकार के सामने अपनी मांगों को रखने की कोशिश में किसान नासिक से… read-more

गुरु, 16 मार्च 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra amid protest, cm shinde, Devendra Fadnavis, meet farmers

Courtesy: Janta Se Rishta

Devendra Fadnavis

फ़ोटो: Money control

गुजरात में पक्की हुई वेदांता - फॉक्सकॉन की डील, डिप्टी सीएम ने महाविकास आघाड़ी सरकार को बनाया निशाना

महाराष्ट्र से वेदांता - फॉक्सकॉन की डील फेल होकर गुजरात जाने को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व सरकार को निशाना बनाया है। परियोजना के महाराष्ट्र में ना आने को लेकर फडणवीस ने बीती सरकार की सुस्ती को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि, जब हम सरकार में आए तो गुजरात में परियोजना स्थापित करने का निर्णय लगभग अंतिम चरण में था। वहीं, फडणवीस ने यह भी कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार में हम पड़ोसी राज्यों से पिछड़ गए है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 09:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: mahavikas aghadi, Maharashtra, Vedanta, foxkon, Devendra Fadnavis

Courtesy: Amar ujala

Eknath shinde

फ़ोटो: Zee News

छत्तीसगढ़ की शिवसेना इकाई ने शिंदे को बताया अपना नेता, राज्य में बिखरी पार्टी

महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी शिवसेना बिखरती सी नजर आ रही है। सितंबर 16 के दिन छत्तीसगढ़ की शिवसेना इकाई ने एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देकर उन्हें अपना शिवसेना नेता बताया है। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार कई शिवसैनिकों के साथ मुंबई पहुंचे और यहां उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन सौंपा। बता दें कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना के वजूद की लेकर मतभेद चल रहा है।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Shivsena

Courtesy: Aajtak

Maharashtra police

फोटो: Centre for Police Research

अंडरवर्ल्ड पर नकेल कसने की तैयारी में महाराष्ट्र पुलिस, करीबियों का जुटाएगी ब्यौरा

महाराष्ट्र सरकार अब अंडरवर्ल्ड से संबंधित लोगों की सूची बनाएगी और उनकी संपत्ति का ब्यौरा इकट्ठा करेगी। इस संबंध में गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य की पुलिस को निर्देश दिए है। इसमें दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, सलीम फ़्रूट और तमाम लोगों का ब्यौरा शामिल किया जाएगा। बता दें कि पुलिस की रडार पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों की संपत्ति है। अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोग रियल इस्टेट में शामिल है।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra Government, Devendra Fadnavis, underworld

Courtesy: Abp News

Devendra fadnavis and eknath shinde

फ़ोटो: Hindustan times

बीएमसी चुनाव: बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना साथ लड़ेगी चुनाव

बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व वाली वास्तविक शिवसेना मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बता दें कि यह फैसला अमित शाह की मुंबई बीजेपी नेताओं संग बैठक के बाद लिया गया है। शिवसेना पर अधिकार को लेकर खींचतान जारी है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivsena, BJP, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis

Courtesy: Amar ujala

Cyrus Mistry and Devendra Fadnavis

फोटो: Lokmat.com

कारोबारी साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

कारोबारी साइरस मिस्त्री के निधन के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडवीस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि, डीजीपी से बात की है। उन्हें विस्तृत जांच के आदेश दिए है। फडणवीस ने परिवारजनों और सहकर्मियों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है। शुरूआती जांच में सामने आया कि हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ था। माना जा रहा है कि कार के कंट्रोल खोने के कारण हादसा हुआ।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Cyrus Mistry, accident, Death, Devendra Fadnavis

Courtesy: News 18 Hindi

Mumbai-Metro

फोटो: Enavabharat

डिप्टी CM फडणवीस ने हरी झंडी दिखाकर किया मुंबई मेट्रो लाइन-3 का ट्रायल रन

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) द्वारा आज आरे कॉलोनी के सारिपुट नगर में कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज (SEEPZ) ​​मेट्रो लाइन-3 का ट्रायल रन शुरू किया गया। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रायल रन की शुरुआत की। मुंबई मेट्रो की तीसरी लाइन में 33.5 किलोमीटर मार्ग ज़मीन के अंदर बनाया गया है। इस लाइन द्वारा दक्षिण मुंबई का कोलाबा महानगर के… read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Mumbai Metro 3 Trial Run, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

Devendra fadnavis

फ़ोटो: The Times of India

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव पर तंज, कहा - घर नहीं बैठते महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए उद्धव पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री घर पर नहीं बैठे रहते बल्कि राज्य का दौरा कर लोगों से मिलते हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा के गठबंधन की जीत होगी ।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, Maharashtra

Courtesy: Punjab kesari