Chardham Yatra

फोटो: India TV News

2022 में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चार धाम यात्रा: उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जून 12 को सूचित किया, इस साल मई 3 को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से 19 लाख से अधिक भक्तों ने चार धाम यात्रा की। मंदिर समिति ने बताया कि जून 11 की शाम तक उत्तराखंड चार धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 19,04,253 है। बता दें कि श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट मई 3 को, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट क्रमश: मई 6 और मई 8 को… read-more

रवि, 12 जून 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, devotees, Chardham Yatra

Courtesy: Live Hindustan

Somvati Amavasya

फोटो: Zee News

सोमवती अमावस्या पर लोगों ने गंगा नदी में लगायी पवित्र डुबकी

आज सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्दार के गंगा घाट पर रात 12 बजे से ही भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। SP सिटी, हरिद्वार स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवती अमावस्या का स्नान है। श्रद्धालुओं ने रात के करीब 12 बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिया था और ब्रह्म मुहूर्त में काफी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हमने जगह-जगह पर फोर्स तैनात किया गया है ,… read-more

सोम, 30 मई 2022 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: somvati amavasya, devotees, holy dip, River Ganga

Courtesy: One India

cable car services Halted

फोटो: Navbharat Times

सतना में खराब मौसम के कारण केबल कार सेवा हुई ठप, बीच हवा में फंसे श्रद्धालु: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सतना जिले में खराब मौसम के कारण मैहर माता के दर्शन करने जा रहे 80 श्रद्धालु 28 ट्रॉलियों में लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे। मौसम बिगड़ने के कारण केबल कारों ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से श्रद्धालु केबल कारों में फंस गए। रिपोर्ट के मुताबिक रोपवे प्रबंधन ने मौसम विभाग द्वारा तेज हवाओं की संभावना के कारण सेवा बंद करने की चेतावनी के बावजूद - सेवाओं को जारी रखा।

मंगल, 24 मई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: devotees, cable car services, halt, bad weather, Satna

Courtesy: The News Ocean

Badrinath Dham Door Opened

फोटो: News Nation

अनुष्ठान व मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट मई 8 की सुबह 6:15 बजे अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। समारोह से पहले मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं आ सकते हैं। एक दिन में सिर्फ 15 हजार श्रद्धालु ही दर्शनों का लाभ उठा पाएंगे। बता दें कि दर्शन के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना ज़रूरी है।

रवि, 08 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Badrinath Dham, door opened, Uttarakhand, devotees

Courtesy: ABP Live

baba barfani

फोटो: News24

बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच होगी अमरनाथ यात्रा, तैयारियां हुई पूरी

केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने के बाद से पहली बार अमरनाथ यात्रा शुरू की है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा जून 30 से जारी होने वाली है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई तैयारियां की गई है। माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में आठ लाख श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं के कैंप के लिए कई तैयारियां की जा रही है। सड़कों की मरम्मत का काम भी जारी है।

शनि, 07 मई 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: jammu kashmir, devotees, amarnath yatra 2022

Courtesy: ABP Live

Chardham Yatra

फोटो: Punjab Kesari

अब देसी कू एप के ज़रिये करें चार धाम के दर्शन

स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Ku App के जरिए अब आप चार धाम यानी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु श्री रितेश्वर जी ने अपने कू हैंडल से दी है। सद्गुरु श्री रितेश्वर जी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "कू ऐप द्वारा शुरू की गई भारत आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से अब आप चार धाम यानी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन… read-more

रवि, 01 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: chardham yatra 2022, devotees, Koo App

Courtesy: Nai Duniya

a=Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

जून 30 से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2022; जानिये कैसे करवाएं पंजीकरण

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नितीश्वर कुमार ने अप्रैल 7 को बताया, पवित्र अमरनाथ यात्रा जून 30 से शुरू होकर अगस्त 11 को समाप्त होगी। उन्होंने इस साल अप्रैल 11 से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी दी। बोर्ड के अधिकारी ने बताया, " तीर्थयात्री श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।" यात्रा के इच्छुक लोग अमरनाथ श्राइन बोर्ड की… read-more

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, registration, devotees

Courtesy: Oneindia

Prayagraj Devotees Took Dip In The Ganges

फोटो: Prabhat Khabar

माघ पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कोरोना वायरस महामारी के बीच फरवरी 17 को प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे तक लगभग 2.15 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। मेला अधिकारियों के मुताबिक माघ पूर्णिमा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, लोगों के देर शाम तक गंगा में स्नान करने की संभावना है। 

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 02:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Prayagraj, devotees, maghi purnima

Courtesy: ABP Live

Prayagraj

फोटो: Greater Jammu

मौनी अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाईं प्रयागराज में गंगा में डुबकी

मौनी अमावस्या पर जनवरी 31 को प्रयागराज में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। मेला अधिकारियों ने सोमवार को कहा, मंगलवार को यहां नदियों के संगम पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार कर जाने की उम्मीद है। मौनी अमावस्या के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी किया है। सोमवार को कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। प्रयागराज में सुरक्षा के मद्देनज़र जगह जगह पर पुलिसबल तैनात हैं… read-more

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Prayagraj, devotees, Administration

Courtesy: Bhaskar News

Shree Jagannath Temple In Puri Reopened For Devotees After Three Days

फोटो: India TV News

3 दिनों के बाद फिर से खुला श्री जगन्नाथ मंदिर: ओडिशा

ओडिशा के पुरी में प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर दिसंबर 31 से तीन दिनों तक बंद रहने के बाद भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है। कथित तौर पर, मंदिर प्रशासन ने नए साल के आसपास भक्तों की बड़ी भीड़ से बचने के लिए दिसंबर 31 को 12 वीं शताब्दी के मंदिर को बंद करने का फैसला किया था। हालांकि, तीन दिनों के दौरान पुजारियों और भक्तों ने लगातार सभी अनुष्ठान किए।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 07:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shree Jagannath Temple, Puri, devotees

Courtesy: TV9 Bharatvarsh