bangladesh blackout

फोटो: Today Online

बांग्लादेश के ढाका समेत अधिकतर इलाकों में गुल हुई बिजली

बांग्लादेश में अक्टूबर चार की दोपहर 2:05 बजे नेशनल पावर ग्रिड के फेल होने से पूरे देश में बिजली गुल हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रांसमिशन लाइन देश के पूर्वी हिस्से में जमुना नदी के जिलों में बाधित हुई है। इस कारण देश का 80% हिस्सा बिजली संकट से जूझ रहा है। इसमें ढाका, चटगांव, सिलहट, बरिसाल और मयमनसिंह डिवीजन में अंधेरा छा गया है। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बुध, 05 अक्टूबर 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Electricity, Blackout, Dhaka, Bangladesh

Courtesy: AajTak News

Delhi

फोटो: iStock

दिल्ली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी

भारत की राजधानी दिल्ली लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। दिल्ली के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम आता है। चाड की राजधानी नजामिना ताजिकिस्तान का दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट का नाम इस सूची में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है। इन पांच शहरों में से चार एशिया महाद्वीप से है और एक अफ्रीका से है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कई मुख्य कारण है, जिसमें पराली जलाना भी शामिल है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 01:15 PM / by Anand Mishra

Tags: Delhi, Pollution, Dhaka, India

Courtesy: Aaj Tak

Pak vs Ban

फोटो: Outlook India

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में दी 8 विकेट से हराया

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज को पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया है। पकाइस्तन ने नवंबर 20 को ढाका में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 108 रन ही बना पाई। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 2 विकेट गवां कर इस लक्ष्य कको आसानी से प्राप्त कर लिया। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 02:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pakistan, Bangladesh, T20 match, Dhaka

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Metro Train In Bangladesh

फोटो: Railway Technology

ढाका में पूरा हुआ पहली मेट्रो रेल का ट्रायल रन: बांग्लादेश

बांग्लादेश की पहली मेट्रो ट्रेन का राजधानी में वायाडक्ट पर ट्रायल शुरू किया जा चुका है। ढाका में मेट्रो ने 20.1 किलोमीटर की परियोजना के एक खंड पर ट्रायल किया, जिसे मास रैपिड ट्रांजिट लाइन -6 (एमआरटी 6) कहा जाता है। ट्रायल रन को अगस्त 29 को सड़क परिवहन और पुल मंत्री ओबैदुल कादर ने ढाका में अपने डिपो से ग्रीन सिग्नल देकर आरम्भ किया। छह कोच वाली ये ट्रेन बिना यात्री के तीन  स्टेशन पार करके डिपो पर वापस आयी।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bangladesh, Dhaka, metro train

Courtesy: Newstrack

Fire

फोटो: Amarujala News

बांग्लादेश में लगी भीषण आग में गयी बेगुनाहों की जान

बांग्लादेश की राजधानी "ढाका" से 15 मील पूर्व में एक औद्योगिक शहर (रूपगंज) में एक खाद्य कारखाने में भीषण आग लगने से गुरुवार को लगभग 43 लोगों की जान चली गई। हालांकि आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, अधिकारी वर्तमान में कुल हताहतों की संख्या निर्धारित करने के लिए एक खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, कुछ फैक्ट्री कर्मचारियों के अनुसार फैक्ट्री में बहुत से लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bangladesh, Dhaka, Fire

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Smallest Cow

फोटो: Reportlook

लोगों को खूब लुभा रही दुनिया की सबसे छोटी गाय, मात्र 26 इंच है हाइट

ढाका के चारीग्राम में दुनिया की सबसे छोटी गाय मिली है। इस गाय की उम्र 23 महीने है, जबकि इसकी लंबाई मात्र 26 इंच और वजन 26 किलोग्राम का है। इस अनोखी गाय 'रानी' को देखने के लिए लोग काफी दूर से आ रहे हैं। मालिकों के मुताबिक यह गाय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज सबसे छोटी गाय से भी 10 सेंटीमीटर छोटी है। लोगों में इस भूटानी गाय के प्रति जबरदस्त उत्साह है।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 03:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Smallest Cow, Dhaka, World, Guinness Book of World Records

Courtesy: Ndtv Hindi News

Shakib-Al-Hasan

फोटो: ESPNCricinfo

शाकिब-अल-हसन पर लगाया गया तीन मैचों का प्रतिबंध

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन पर उनके बेहद खराब बर्ताव के चलते ढाका प्रीमियर लीग में अगले तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ उनके ऊपर 5 लाख बांग्लादेशी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें, ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान शाकिब ने पहले स्टंप्स पर लात दे मारी और मैच खत्म होने पर तीनों स्टंप्स उखाड़ कर जमीन पर पटक दिए। हालाँकि, अब उन्होंने माफ़ी मांग ली है।

रवि, 13 जून 2021 - 04:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: shakib al Hasan, Bangladesh, Cricket, Dhaka

Courtesy: Ndtv Hindi News

Bangladesh Mosque

फोटो: Naidunia

बांग्लादेश की मस्जिद में हुआ विस्फोट, 25 से ज़्यादा लोगों की मौत और कई ज़ख़्मी

सितम्बर 4 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के फतुल्ला टाउन की एक मस्जिद में बड़ा विस्फोट हुआ । एक गैस रिसाव के कारण 6 एयर कंडीशनरों में विस्फोट हो गया जिस वजह से अभी तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है। फायरबिग्रेड अधिकारियों के अनुसार ''यह हादसा मस्जिद के पास गैसपाइपलाइन में लीक के कारण हुआ है।'' कुल 6 लोग अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हुए हैं। 

मंगल, 08 सितंबर 2020 - 05:36 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Bangladesh, Dhaka, accident

Courtesy: JAGRAN