Dharawi

फ़ोटो: Koimoi

सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एमएक्स प्लेयर के धारावी बैंक में दिखेंगे साथ

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में साथ दिखेंगे। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह इसमें एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो मेन लीड है। इसमें मेरे साथ सोनाली कुलकर्णी, सुनील शेट्टी जैसे कई अनुभवी कलाकार हैं। यह सीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। यह एमएक्स प्लेयर पर बहुत जल्द स्ट्रीम होगी। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 04:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bollywood, Sunil Shetty, Vivek Oberoi, Dharavi, MX player

Courtesy: News18

Community Toilet

फोटो: Free Press Journal

बीएमसी ने धारावी में खोला देश का सबसे बड़ा सामुदायिक शौचालय

बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के धारावी में देश के सबसे बड़े सामूदायिक शौचालय की शुरुआत की है। फरवरी नौ को इसका उद्घाटन राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। इस शौचालय में 111 शौचालय, नहाने की सुविधा, कपड़े धोने की सुविधा, पीने के लिए आरओ का पानी, आदि सुविधाएं है। इस दो मंजिला शौचालय का उपयोग धारावी में रहने वाले दो लाख लोग रोजाना करेंगे। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता मिलेगी।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Dharavi, community toilet, BMC

Courtesy: PrabhaSakshi

dharavi-coronavirus

फोटो: India Tv News

मुंबई के धारावी में कोविड-19 के मामले 62 प्रतिशत तक बढ़े

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में मार्च में अब तक कोरोना वायरस के 272 मामले आए हैं जबकि फरवरी में कुल 168 मामले आए थे। धारावी में संक्रमण के मामलों में 62 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई हैं। संक्रमण के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है हालांकि उनका कहना है कि वे पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं। यह झुग्गी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर में करीब 6.5 लाख की घनी आबादी में सामाजिक दूरी बनाए रखना… read-more

रवि, 21 मार्च 2021 - 04:19 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Mumbai, Dharavi, Slum Area, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: Amarujala News