Zoom

फोटो: India TV News

आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए कुत्ते 'ज़ूम' को भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना ने आज कैनाइन वॉरियर जूम को श्रद्धांजलि दी, जो अक्टूबर 10 को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के तंगपावा में एक ऑपरेशन में गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिनार वार मेमोरियल में एक भव्य समारोह में, बीबी कैंट, लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला, जीओसी चिनार कॉर्प्स ने चिनार कॉर्प्स के सभी रैंकों की ओर से वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। 10 अक्टूबर को ज़ूम ने न केवल आतंकवादियों के सटीक स्थान की… read-more

शुक्र, 14 अक्टूबर 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: zoom dog, भारतीय सेना, pays homage, died, fighting terrorists

Courtesy: Amar Ujala News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: News On Air

घातक त्रासदी के बाद यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित; बढ़कर 15 हुई मरने वालों की संख्या

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 13 से बढ़कर 15 हो गयी है। लापता लोगों की संख्या बढ़कर 60 हो गयी है। अमरनाथ में बादल फटने के कारण अमरनाथ यात्रा कोअस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। बचाव अभियान पूर्ण होने के बाद यात्रा को दोबारा बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल यात्रा को दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से बंद कर दिया… read-more

शनि, 09 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, Cloudburst, died, missing people

Courtesy: ABP Live

Kedarnath Yatra

फोटो: Newstrack

केदारनाथ यात्रा में 46 दिनों के दौरान 175 घोड़ा-खच्चरों ने गँवाई अपनों जान

इस साल केदारनाथ यात्रा के दौरान अब तक 175 जानवर अपनी जान गँवा चुके हैं। इस वर्ष गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा के लिए 8516 घोड़ा-खच्चरों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। 16 किलोमीटर की दुर्गम केदारनाथ की यात्रा ज़्यादातर लोग को घोड़े और खच्चरों पर बैठकर तय करते हैं। यात्रा से अब तक 56 करोड़ का कारोबार हो चुका है जिससे जिला पंचायत को पंजीकरण शुल्क के रूप में करीब 29 लाख रुपये मिले हैं। 

गुरु, 23 जून 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: horse and mules, died, Kedarnath yatra

Courtesy: Latestly News

Rashmi rekha ojha

फ़ोटो: Lokmat

उड़िया इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का फंदे से लटका मिला शव

उड़िया इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा बीते 18 जून को अपने किराए के घर में मृत पाई गईं। रश्मिरेखा नयापल्ली इलाके में स्थित अपने किराये के मकान में फंदे से लटकी हुई मिलीं। एक्ट्रेस के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत में उसके लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा की भूमिका है।अभिनेत्री ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कहा गया है कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

मंगल, 21 जून 2022 - 03:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Odiya, actress, Suicide, died, Rashmirekha

Courtesy: Amar ujala

Wajiristan

फ़ोटो: ANI

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान के आतंकवाद प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर हमला कर चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। ये कार्यकर्ता क्षेत्र में शांति बहाली में जुटे युवा संगठन के सदस्य थे। मृतकों की पहचान वकार अहमद डावर, सुनैद अहमद डावर, आमद डावर और असदुल्ला के रूप में हुई। ये सभी सामाजिक संगठन ‘यूथ ऑफ वजीरिस्तान’ से जुड़े थे।

सोम, 20 जून 2022 - 05:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Vajiristan, died, social activist, Youth Of vajiristan

Courtesy: Amar ujala

The Chosen One

फ़ोटो: Telly Chakkar

नेटफ्लिक्स सीरीज 'द चोजन वन' की पूरी टीम सड़क दुर्घटना का हुई शिकार, दो कलाकारों सहित छह क्रू मेंबर की मौत

नेटफ्लिक्स सीरीज 'द चोजन वन' की पूरी टीम एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। उत्तर पश्चिमी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप क्षेत्र में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सीरीज के दो अभिनेताओं का निधन हो गया है। पूरी टीम एक साथ इस वाहन से ट्रैवल कर रही थी। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द चूजन वन' एक 12 वर्षीय लड़के की कहानी है। उसे पता चलता है कि वह लौटा हुआ जीसस क्राइस्ट है, जिसका जन्म धरती पर मनुष्यों की रक्षा करने के लिए हुआ है।

शनि, 18 जून 2022 - 06:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Netflix, Crew Member, Actor, died, The Chosen One

Courtesy: Amar ujala

Assam Floods

फोटो: India TV News

असम में बाढ़ के कारण हुई 54 मौतें, कई ट्रेने रद्द

असम में पिछले की दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। असम एएसडीएमए के अनुसार, जून 17 को असम में बाढ़ के कारण नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कहा, असम के होजइ जिले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीज़न के अंतर्गत जमुनामुख और जुगिजान के मध्य कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या डाइवर्ट कर दिया गया है। 

शनि, 18 जून 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, died, Heavy Rain, RAILWAYS

Courtesy: Jagran News

Tim sale

फ़ोटो: Entertainment weekly

दुनिया के मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का निधन

दुनिया के मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का जून 17 को निधन हो गया। टिम ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। टिम ने लेखक जेफ लोएब के साथ मिलकर बैटमैन: द लॉन्ग हैलोवीन और सुपरमैन फॉर ऑल सीजन्स जैसी कई कॉमिक्स को चित्रित किया। उनकी मौत किस वजह से हुई अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि इस हफ्ते गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह से सेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tim Sale, Comic, died, artist

Courtesy: Amar ujala

Agnipath

फ़ोटो: The Statesman

अग्निपथ योजना’ के खिलाफ देशभर में विरोध और हिंसक प्रदर्शन दो की मौत कई घायल

अग्निपथ योजना’ के खिलाफ देशभर में विरोध और हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना के सिंकदराबाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं लखीसराय में दो ट्रेनों में आग लगा दी गयी। इस दौरान मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी के एक यात्री की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार, यात्री की मौत दहशत के कारण हो गयी। जिस ट्रेन में आग लगायी गयी उसमें वो सवार थे।

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, Telangana, Lakhisarai, died, Injured

Courtesy: Amar ujala

Amir Liyaqat

फ़ोटो: Hindustan Times

पाकिस्तानी सांसद और एंकर आमिर लियाकत हुसैन की हुई मौत, भारत में उनके मिम्स थे वायरल

पाकिस्तानी सांसद और मशहूर टीवी एंकर आमिर लियाकत हुसैन की मौत हो गई है। कराची स्थित अपार्टमेंट में उनका मृत शरीर पाया गया है। हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। आमिर लियाकत ने हाल ही में दूसरी पत्नी से तलाक लिया था और तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे।

गुरु, 09 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Anchor, Amir Liyaqat, Karanchi, died

Courtesy: News18