Truck

फोचो: Reddif Mail

ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ाया किराया, जनता की जेब पर पड़ेगा असर

लखनऊ की ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की एक बैठक में  30% किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यानी लखनऊ के 350 किमी दायरे में 3000 तक किराया बढ़ा है। इसके पीछे उन्होंने डीजल के बढ़ते दामों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके लिए माल भाड़ा बढ़ाना आवश्यक हो गया है। जानकारी के मुताबिक तीन साल में ट्रक के किराए में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। नया किराया अक्टूबर एक से लागू होगा। 

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Truck Rates, Diesel, diesel prices, Transport

Courtesy: Navbharat Times

Fisherman Protest

फोटो: Indian Express

डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ रामेश्वरम के मछुआरों ने किया प्रदर्शन

रामेश्वरम में मछुआरों ने आज डीजल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मासिक डीजल सब्सिडी में बढ़ोत्तरी की मांग की। रामेश्वरम मछुआरा संघ के सचिव सागयम ने कहा, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ हड़ताल करते हुए तमिलनाडु सरकार से मांग की है कि 1,800 लीटर डीजल पर मासिक सब्सिडी बढ़ाकर 3,000 लीटर कर दें। उन्होंने कहा, '700 से ज्यादा मशीनी नावें होने के बावजूद डीजल की कीमत ज़्यादा होने के कारण उनका इस्तेमाल नहीं क्या जा सकता।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rameswaram, fishermen PROTEST, diesel prices

Courtesy: Quick Joins