Yoga

फ़ोटो: Health Shots

बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग के साथ संतुलित आहार लेना जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ बेहतर आहार या फिर योग ही आवश्यक नहीं इन दोनों के समावेश का होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कि अपने डाइट में संतुलित आहार लें और घर का ट्रेडिशनल खाना खाएं। कम तेल और मसालों का इस्तेमाल करें और कम मात्रा में खाएं। इस तरह आपकी सेहत और वजन दोनों बेहतर रहेंगे। साथ ही योग भी जीवन का हिस्सा होना चाहिए जिससे सम्पूर्ण अंगों में बेहतर रक्त संचार हो।

मंगल, 31 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Health, Yoga, Diet, food, Lifestyle

Courtesy: News18

Bone Health

फ़ोटो: healthify

बोन डेथ की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन उपायों से रखें खुद को स्वस्थ

बोन डेथ में हड्डियां गलने लगती हैं। मेडिकल की भाषा में इसे एवैस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) या बोन डेथ कहते हैं। यह बहुत ही पीड़ादायक रोग है, जिसमें इंसान का चलना-फिरना तक मुहाल हो जाता है। इतना ही नहीं, समय पर बीमारी का पता नहीं चला तो फिर इस रोग से उबर पाना भी नाममुकिन है। प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल, ज्यादा चीनी-नमक से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा, अश्वगंधा, गिलोय, हल्दी, लहसुन, अदरक आदि का सेवन करना चाहिए।

शनि, 28 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bone Death, Health, AVN, Diet, Ayurveda

Courtesy: India Tv

Weight

फ़ोटो: 1MG

चावल से बढ़ रहा है मोटापा तो यह भोजन हो सकते है अच्छे विकल्प

चावल कार्बोहाइड्रेट का एक समृद्ध स्रोत है और ऐसी महिलाओं के लिए अच्‍छा नहीं है जो कार्ब्स को कम करने और अपनी कमर से कुछ इंच कम करने की कोशिश कर रही हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है, जो इसे उन महिलाओं के लिए एक अनहेल्‍दी विकल्प बनाता है जो बैलेंस डाइट अपनाने की कोशिश कर रही हैं। क्विनोआ चावल के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है, इसके अलावा रागी भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जौ, दलिया आदि के द्वारा वजन पर नियंत्रण करना संभव है।… read-more

बुध, 25 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Diet, Ragi, Carbs, Rice

Courtesy: Herzindgi

Kidney

फ़ोटो: Stanford Medicine

किडनी को साफ व स्वस्थ रखने के लिए खाएँ यह फूड्स, पाएं हेल्दी किडनी

किडनी हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ बाहर निकालने का कार्य करता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लाल शिमला मिर्च, सेब, लहसुन, प्याज, फूलगोभी का सेवन करना चाहिए। यह इंडोल, ग्लूकोसाइनोलेट्स और थियोसाइनेट्स से भी भरे हुए है। जो लीवर को विषाक्त पदार्थों को बेअसर करने में मदद करते हैं।

बुध, 18 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kidney, Health, Diet, food, Fruit

Courtesy: Ndtv

Vegan Diet

फ़ोटो: Food Insight

वीगन डाइट से कम कर सकते हैं अपना वजन, संतुलित आहार से पाएं बेहतर शरीर

वजन कम करने के लिए संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है। रिसर्च के मुताबिक अगर कोई वीगन डाइट को 3 महीने तक फॉलो करने से लगभग 7.25 किलो (16 पाउंड) वजन कम हो सकता है। वीगन डाइट टाइप 2 डाइयबिटीज को कम करने में मदद कर सकते हैं। वीगन डाइट से वजन कम होने की संभावना होती है, क्योंकि इसमें फैट काफी कम मात्रा में होता है और फाइबर में बहुत अधिक होता है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 05:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Diet, VEGAN, Diabetes, weight

Courtesy: Aajtak

Diet

फ़ोटो: UMPC

एथलीट की कैसी होनी चाहिए डाइट, जानें किन बातों का रखना होता है ध्यान

वर्ल्ड एथलीट डे मई 7 को मनाया जाएगा, ऐसे में हमें यह जानना जरूरी है कि एक एथलीट की डाइट कैसी होनी चाहिए। एथलीट को सामान्य लोगों की तुलना में अधिक विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। एक एथलीट के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। इसके सेवन से ना केवल एनर्जी बनी रहती है बल्कि शरीर को सेल्स के निर्माण के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। एथलीट को नियमित रूप से 12 से 14 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

गुरु, 05 मई 2022 - 05:36 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Athlete, Diet, Health

Courtesy: India Tv

diet plan

फोटो: Olive Skin & Hair Clinic

स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जल्द जारी होगी नई फूड गाइडलाइंस

लोगों को खाने और डाइट के संबंध में हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन की डॉयरेक्टर आर हेमलता मिलकर देश की जनता के लिए फूड गाइडलाइन्स जारी हो रही है। नई गाइडलाइंस इस वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद है, जिसमें छह महीने से लेकर 60 वर्ष के बुजुर्ग तक के खान पान संबंधित दिशानिर्देश दिए जाएंगे। इन दिशानिर्देशों को आसान तरीके से बनाया जा रहा है ताकि इसे समझना हर व्यक्ति के लिए संभव हो।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: guidelines, Diet, healthy diet, health diet

Courtesy: TV9Hindi

Guava

फोटो: MyBageecha

खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से हो सकता है नुकसान

सुबह खाली पेट कई पौष्टिक चीजों का सेवन करने से भी सेहत को बहुत सी दिक्क़ते हो सकती हैं।अमरूद का सेवन खाली पेट करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है। सुबह दही खाने से एसिडीटी की समस्या होती है। खाली पेट सलाद खाने से भी बचें, क्योंकि इससे बेचैनी और उल्टी हो सकती है। खाली पेट चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए।

बुध, 14 जुलाई 2021 - 05:55 PM / by रितिका

Tags: Diet, health diet, morning diet, health care

Courtesy: Live Hindustan

Petha

फोटो: Healthline

पेठे(Ash Gourd) के सेवन से दूर होता है क़ब्ज़, जाने फ़ायदे

पेठा खाने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसमे मौजूद कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस और पोटेशियम सेहत के लिए लाभदायक होती है। पेठे में भरपुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर के इम्मयून सिस्टम को मजबूत बनाता है। पेठा खाने से पेट की समस्याओं जैसे जलन या एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। तनाव दूर करने के लिए पेठे का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12 होता है जो तनाव हार्मोन्स को भी कम करता है।

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: petha, Health Tips, Diet, Weight Loss

Courtesy: IndiaTV

Parwal

फोटो: Dreamstime

पाचन संबंधी समस्या सहित कई बीमारियों को दूर करता है परवल

परवल को आयुर्वेदिक सब्जियों की श्रेणी में रखा गया है और इसमे मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 ,विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्त्व हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। जिन लोगों को कब्ज, पीलिया, स्किन समस्या या पाचन संबंधी समस्या है उन्हें परवल का सेवन अवश्य करना चाहिए। नियमित रूप से परवल सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत रहती है। परवल के पत्तों को घी में फ्राई कर खाने से आंखों की समस्या दूर होती है… read-more

शनि, 27 मार्च 2021 - 05:26 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: parwal, green vegetable, healthy tips, Diet

Courtesy: News18