Mallikarjun khadge and Digvijay Singh

फ़ोटो: Patrika

कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, दिग्विजय देंगे समर्थन

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लडेंगे। खबरों के मुताबिक चुनाव लड़ने का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह खड़गे को अपना समर्थन देंगे। अब अगर खड़गे के सामने सिर्फ शशि थरूर बचते है तो ऐसे में खड़गे का पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों की माने तो शशि थरूर के G23 समूह द्वारा भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने की खबरें सामने आ रही है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Congress Party, Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh, President

Courtesy: News18hindi

Mallikarjun Kharge and Shashi Tharoor

फोटो: ThePrint

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और थरूर ने किया नामांकन

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सितंबर 30 को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, जिनके समर्थन में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक मौजूद रहे। वहीं शशि थरूर ने भी अपना नामांकन भरा है। इनके अलावा झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन भरा है। बता दें कि सितंबर 30 को नामांकन भरने का अंतिम दिन था।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, Mallikarjun Kharge, Dr Shashi Tharoor

Courtesy: News 18 Hindi

Digvijaya Singh

फोटो: India TV News

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फैसला किया है कि वो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि कॉंग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अक्टूबर 17 को चुनाव होना है। सिंह के करीबी सूत्रों ने सितंबर 28 को जानकारी देते हुए बताया, चुनाव लड़ने का फैसला उनका खुद का है, गांधी परिवार से किसी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए नहीं कहा है। दिग्विजय सिंह सितंबर 30 तक पार्टी अध्यक्ष के लिए अपना… read-more

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: congress president election, Digvijaya Singh, nomination

Courtesy: Desh Bandhu

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह बन सकते हैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपने ही बयान से दिए संकेत

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते है। दरअसल मीडिया के एक सवाल पर दिग्विजय ने कहा की 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए तब तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और मेरे कई दोस्त मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है। दिग्विजय के साथ साथ चुनावी रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक व सोनिया गांधी के करीबी के सी वेणुगोपाल का नाम सामने आ रहा है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, President, Elections

Courtesy: Aajtak

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, आरएसएस और पीएफआई को बताया एक जैसा

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ग्वालियर की एक सभा के अपने संबोधन में आरएसएस और प्रतिबंधित संगठन "पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया" को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा की पीएफआई और आर एस एस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और जो धार्मिक उन्माद फैलाए, नफरत फैलाए और हिंसा का माहौल बनाए ऐसे सभी संगठनों पर कार्रवाई होना चाहिए।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 11:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, PFI, Digvijaya Singh, Congress Party

Courtesy: Live hindustan

Digvijay Singh and Baba Ramdev

फोटो: DNA India

बाबा रामदेव को दिग्विजय सिंह ने बताया भाजपा का एजेंट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए बाबा रामदेव को भाजपा का एजेंट बताया है। 2011 की इस वीडियो में बाबा रामदेव पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उस समय पेट्रोल 68 रुपये था तो रामदेव विरोध पर उतर आए थे, आज पेट्रोल 100 के पार होने के बावजूद वह चुप हैं।

बुध, 09 जून 2021 - 10:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Baba Ramdev, Patanjali, Digvijaya Singh, Indian National Congress

Courtesy: Live Hindustan

Digvijay Singh

फोटो: The Statesman

टी20 मैच में दर्शकों पर लगी रोक एवं कुंभ में इकट्ठी हुई भीड़ पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

देश में कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। सिंह ने ट्वीट कर भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में दर्शकों के आने पर लगे प्रतिबंध को कुंभ में जमा हुई भीड़ के साथ जोड़कर सरकार को धन्यवाद कहा है। गौरतलब है कि पिछले दो टी20 मैचों में दर्शकों द्वारा कोरोना बचाव के नियमों की अनदेखी के कारण गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध… read-more

मंगल, 16 मार्च 2021 - 04:40 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Digvijaya Singh, T20 Cricket, Kumbh 2021, Coronavirus

Courtesy: Amarujala News

Baburam chaurasia with Kamalnath

फोटो: MP Congress Twitter

गोडसे का मंदिर बनवाने वाले पार्षद की कांग्रेस में एंट्री, दिग्विजय बोले 'हम शर्मिंदा हैं'

मध्य प्रदेश कांग्रेस में हिन्दू महासभा के और अपने वार्ड में नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाने वाले पार्षद बाबूलाल के प्रवेश के बाद पार्टी में विरोध के सुर उभर आये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में उनका पार्टी में स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गोडसे की विचारधारा को सही मानने वाले बाबूलाल को पार्टी में शामिल करने वाले फैसले पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा "कौन हैं बाबूलाल, कातिल विचारधारा जिसने महात्मा… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 10:23 AM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Digvijaya Singh, kamalnath, Madhya Pradesh, Congress Party

Courtesy: Ndtv India

Digvijay singh

फ़ोटो: Getty images

दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए दान किये 1,11,111 रुपए

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए 1,11,111 रुपए का दान किया है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद द्वारा जमा हुए चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते हुए दिग्विजय ने पीएम मोदी को खत लिखा है। इस खत में उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए चंदा सौहार्दपूर्ण रूप से लिया जाए। बता दें कि देश-विदेश से राम मंदिर निर्माण के लिए वीएचपी द्वारा चंदा जमा किया जा रहा है।

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 09:46 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Ram Mandir, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak news

Digvijay singh

फ़ोटो: Getty images

अमेरिकी हिंसा पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी पर साधा निशाना

 ट्रम्प समर्थकों द्वारा अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दिग्विजय ने ट्रम्प व मोदी को एक जैसा ही बताते हुए कहा है कि जो ट्रम्प वहां कर रहे है वही,मोदी यहां कर रहे है। सिंह ने कहा-"हम आपके विचारों को साझा करते हैं बिल क्लिंटन। ट्रम्प अमेरिका में जो कर रहे हैं, उनके दोस्त मोदी भारत में वही कर रहे हैं। वह भारतीय लोगों को विभाजित करने और भारतीय संविधान को कम आंकने पर… read-more

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 10:37 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Donald Trump, PM Modi, violence

Courtesy: Aajtak news