Hrithik Roshan Starrer Fighter Release Date Announced

फोटो: You Tube

सितंबर 2023 में रिलीज होगी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर'

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया और कहा, "28 सितंबर... 2023" फिल्म में अनिल कपूर भी हैं और उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पर रिलीज की तारीख की घोषणा की। इसके अलावा, फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और भारत की पहली एरियल एक्शन… read-more

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Fighter movie, Hrithik Roshan, dipika padukon

Courtesy: Dainik Bhaskar

Gehraiyaan

फोटो: Bollywood Bubble

जारी हुआ फिल्म गहराइयां का टीजर, जनवरी 25 को होगी रिलीज

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म "गहराइयां" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गहराइयां को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर जनवरी 25 को रिलीज किया जाएगा। इसका टीज़र खुद दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस रोमांटिक फिल्म में लव ट्राइएंगल देखने को मिलेगा। इस फिल्म को शकुन बत्रा ने निर्देशित किया है… read-more

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Siddhant chaturvedi, dipika padukon, Ananya Panday, film gehraaiyan

Courtesy: NDTV

रिलीज हुआ रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ट्रेलर

बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह ने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कैप्टन कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर कपिल देव ने भी शेयर किया है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण, साकिब सलीम, हार्डी संधू भी नजर आने वाले हैं।

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 02:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ranveer Singh, Film 83, dipika padukon, kapil dev

Courtesy: Dainik Bhaskar

Dipika Padukone

फोटो: News 18

दीपिका पादुकोण ने जीता ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अदाकारा दीपिका पादुकोण को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवार्ड बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर दिया गया है।दीपिका पादुकोण यह अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय अदाकारा हैं। इससे पहले ये सम्मान आज तक किसी भी भारतीय कलाकार को नही दिया गया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण का नाम बीते महीने एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 11:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: dipika padukon, Bollywood Actress, global achiever awards, acting

Courtesy: Amar Ujala

Dipkia Padukon

फोटो: Navbharat Times

एक बार फिर हॉलीवुड में धूम मचाएगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनायी है। रिपोर्ट के मुताबिक XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज के बाद दीपिका को एक और हॉलीवुड फिल्म मिल गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि फिल्म का नाम क्या होगा। लेकिन इसे क्रॉस-कल्चर रोमांटिक कॉमेडी एसटीएक्स फिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका फिल्म में एक्टिंग करने के साथ प्रोडक्शंस के जरिए अपने बैनर को प्रोड्यूस भी करेंगी। 

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: dipika padukon, Hollywood, Bollywood

Courtesy: Newstrack

Dipika Padukone

फोटो: Times of India

द्रोपदी के किरदार में नज़र आएंगी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

सिनेमा के पर्दे पर अपनी एक्टिंग से सबको क़ायल करने वाली दीपिका पादुकोण एक बार फिर से द्रोपदी का किरदार निभाने वाली हैं। यह फिल्म मशहूर लेखिका अनुजा चंद्रमौली की किताब "द लास्ट क्वीन" पर फिल्माई जाएगी। अनुजा चंद्रमौली ने कहा कि वह खुश हैं कि उनकी किताब के राइट्स बिक गए हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने अभी दीपिका पादुकोण के ऑपोजिट किसी एक्टर को फाइनल नही किया है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: dipika padukon, anuja chandramauli, the last queen, Bollywood

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Hritik Roshan

फोटो: Indian Express

भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी ऋतिक रोशन की 'फाइटर'

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का ड्रीम प्रोजेक्ट 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन जॉनर फिल्म होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसे वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित किया जा रहा है। सिद्धार्थ इस बात से खुश हैं कि वायकॉम के सीओओ अजित अंधारे उनके साथ इस प्रोजेक्ट में हिस्सा ले रहे हैं। दुनिया भर के स्थानों में फिल्म की शूटिंग के लिए नवीनतम फिल्मांकन तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 12:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hritik Roshan, dipika padukon, fighter

Courtesy: Live Hindustan

Dipika padukone could be play sita role

फ़ोटो: Times of India

बहुत जल्द सीता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बहुत जल्द सीता के किरदार में नज़र आ सकती हैं। प्रोड्यूसर व डायरेक्टर मधु मंटेना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, मै और दीपिका साथ काम कर रहे हैं लेकिन हम पहले रामायण पर काम करेंगे। हालांकि इससे पहले भी मधु ने 2019 में दीपिका साथ मिलकर फिल्म द्रौपदी की अनाउंसमेंट की थी। मधु ने बताया था कि इस फिल्म में महाभारत को द्रौपदी के नजरिये से दिखाया जाएगा।

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: dipika padukon, madhu mantena, diropati, Ramayana

Courtesy: Aajtak News

deepika-amitabh

फोटो: Khabarsatta

एक बार फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण

महानायक अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'पीकू' में नजर आए थे। अब दोनों स्टार हॉलिवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में एक साथ काम करने जा रहे हैं। पहले फिल्म में ऋषि कपूर नजर आने वाले थे, लेकिन बीते साल में उनका निधन हो गया था इसलिए फिल्म में ऋषि कपूर की जगह अब अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है।… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 04:34 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: dipika padukon, Amitabh Bachchan, new movie, poster release, Social Media

Courtesy: India Tv

film pathan

फोटो:YOU TUBE

जानिये फिल्म 'पठान' में कैसा होगा शाहरुख़ खान का न्यू लुक

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान काफी लम्बे समय से फ़िल्मी परदे से दूर हैं। फिल्म जीरो में काम करने के इतने सालों के बाद अब बहुत जल्द शाहरुख़ खान फिल्म पठान में नजर आने वाले है। हाल ही में पठान फिल्म की शू्टिंग को शुरू कर दिया गया है। इस फिल्म की तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमे शाहरुख़ रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। लोगों को उनका यह लुक फिल्म डॉन-2 की तरह लग रहा है।

शुक्र, 27 नवंबर 2020 - 08:42 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sharukh khan, film pathan, dipika padukon

Courtesy: DAILYHUNT