Warm Water

फोटो: Healthunbox

वजन कम करने के लिए बार बार गर्म पानी पीना है हानिकारक

गर्म पानी पीने से वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है। अगर जरूरत से अधिक गर्म पानी पिया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान होते है। अधिक बार गर्म पानी पीने से पेट व शरीर के अंदरूनी अंगों में जलन हो सकती है। बार बार गर्म पानी पीने से किडनी की कार्य क्षमता पर भी असर पड़ता है। रात को सोते समय गर्म पानी पीने से नींद में परेशानी होती है।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 05:35 PM / by रितिका

Tags: Warm Water, water, disease, Kidney

Courtesy: Zee News

Tomato flu

फोटो: Daily Pioneer

बच्चों में फैल रहा टोमैटो फ्लू, बढ़ रहे मामले

भारत में अब टोमैटो फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके मामले अधिकतर बच्चों में दिख रहे है। बच्चों में थकान, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द औ डैसे लक्षण दिख रहे है। इस फ्लू में टमाटर के आकार पर भी फोड़ा हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2022 के तीन महीनों में 82 मामले दर्ज हो गए है। ये बीमारी अधिकतर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हो रही है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Tomato Flu, Kids Disease, disease, Flu

Courtesy: News 18 Hindi

Midland

फोटो: The Independent

ब्रिटेन में फैल रही अजीब समस्या, लोग हो रहे परेशान

ब्रिटेन के मिडलैंड्स एरिया में बीते नौ महीनों से एक अजीब बदबू से लोग परेशान हो रहे है। इस बदबू के कारण लोगों को उल्टियां हो रही है। अब लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के कारण लोगों को खुजली की समस्या हो रही है। शहर में ये समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इस बदबू के फैलने का कारण अबतक पता नहीं चला है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:05 PM / by रितिका

Tags: Britain, disease, Rare Disease

Courtesy: Zee News

Covid and parkinson

फोटो: SciTechDaily

कोविड से हो सकता है पार्किंसन बीमारी का खतरा : स्टडी

जर्नल मूवमेंट डिस्‍ऑर्डर में प्रकाशित एक स्टडी से पता चला है कि कोविड 19 वायरस मस्तिष्क की संवेदनशीलता पर असर करता है। स्टडी के लेखक रिचर्स स्मेने ने बताया कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को होने वाली पार्किंसन बीमारी का खतरा कोविड से बढ़ा है। कोविड वायरस मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। ये नर्व्स सेल को उन टॉक्सिन के प्रति संवेदनशील बनाता है जो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Parkinson, Covid-19, Rats, disease

Courtesy: NDTV News

Iron

फ़ोटो: Times Now

आयरन की कमी से शरीर में होती है कई बीमारियां, जानें लक्षण

आयरन शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। आपको सेहतमंद रखने में आयरन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई लोग दिन में ऊंघते हैं जबकि रात में नींद नहीं आती। ऐसे लोगों को आयरन की जांच करवानी चाहिए। अगर आपको पेट की बीमारियां हैं, खाना ठीक से नहीं पचता, एसिडिटी होती है तो बॉडी में खून की कमी होगी। पेट या आंतों में पेप्टिक अल्सर बन जाता है तो यह आयरन की कमी को दर्शाता है।

सोम, 23 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: iron, disease, Minerals, hair

Courtesy: Bhaskar

Nails

फोटो: Zee News

नाखूनों की सेहत से पता लगाएं शरीर की सेहत का राज़

नाखूनों की सेहत का सीधा तालमेल शरीर की सेहत से जुड़ा होता है। हरे रंग के नाखून बताते हैं कि शरीर में पैरोनीचिया (कीटाणु) की मात्रा बढ़ गई है। नीले नाखून शरीर में आक्सीजन की कमी को दर्शाते हैं। नाखून अगर बार बार टूटते हैं तो शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। नाखूनों का रंग फीका पड़ जाना उम्र बढ़ने का संकेत है। नाखूनों के नीचे अगर भूरी धारी है तो यह हड्डियों की समस्या हो सकती है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 05:40 PM / by Varun Sharma

Tags: Nails, Health, disease

Courtesy: Patrika

Kids in Hospital

फोटो: The Print

फिरोजाबाद में रहस्यमयी बीमारी के चलते गई कई बच्चों की जान

फिरोजाबाद में बीते 10 दिनों से एक रहस्यमयी बीमारी की वजह से 32 बच्चों की जान जा चुकी है। वहीं 185 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय डॉक्टरों का अनुमान कि यह डेंगू की तरह होने वाली 'स्क्रब टायफस' नाम की बीमारी हो सकती है, जिसके लक्षणों की शुरुआत बुखार दस्त और उल्टी से होती है। यह वायरस की जगह वेक्टर जनित बीमारी होती है। अभी भी प्रशासन द्वारा इस बीमारी की खोज जारी है।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 03:35 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttar Pradesh, Firozabad, disease, research

Courtesy: Hindustan

High BP

फोटो: Patrika

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न करें इन खाद्यों का सेवन

ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई ज्ञात उपचार नहीं है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत सी खाने पीने की चीजों से परहेज करना चाहिए। चाय, कॉफी और सोड़ा जैसे पेय पदार्थ का सेवन हानिकारक हो सकता है। नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट समस्याओं का कारण बन सकता है। अचार और अधिक मसाले वाला खाना, पैक फूड्स, शराब, शुगर या मीठी चीजों का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इन पदार्थो का… read-more

मंगल, 16 मार्च 2021 - 07:55 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Blood Pressure, disease, precaution, Eat Healthy

Courtesy: Aajtak News

Monkey

फ़ोटो: Getty Images

बंदरों की कमी के वजह से वैज्ञानिकों ने वैक्सीन का रोका परीक्षण

बंदर का डीएनए और प्रतिरक्षा प्रणाली लगभग इंसान के समान है इसलिए वैक्सीन का परीक्षण करने में इन्हें उपयोगी माना जाता हैं, ऐसे में बंदरों की कमी से वैज्ञानिकों को नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। रॉकविले स्थित बायोक्वॉल के सीईओ मार्क लुईस पिछले कुछ महीनों से बंदरों की खोज में लगे हैं, पर उन्हें 7.25 लाख रुपए में भी एक बंदर नहीं मिल पा रहा है। सीडीसी के मुताबिक अमेरिका ने 2019 में 60% बंदर चीन से ही लिए थे।

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 04:30 PM / by Shruti

Tags: Vaccine Testing, disease, Scientist, stopped researching

Courtesy: Bhaskar News

Lalu yadav

फ़ोटो: Getty images

लालू यादव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर, लास्ट स्टेज पर पहुंची चुकी है किडनी

चारा घोटाले में सज़ा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की सेहत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनकी सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी देते हुए डॉ उमेश प्रसाद ने एक मेडिकल रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि लालू को डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि उनकी किडनी अब लास्ट स्टेज पर है। बताया जा रहा है कि लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव समेत 16 बीमारियों से लड़ रहे हैं।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 08:51 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad Yadav, disease, Kidney

Courtesy: Aajtak news