Monkeypox

फोटो: Kalinga TV

मंकीपॉक्स से ठीक होने के बाद भी हफ्तों तक वायरस सीमेन में रहता है मौजूद : रिसर्च

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर एक रिसर्च में पता चला कि संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने के बाद भी सीमेन में वायरस मौजूद रहता है। ये जानकारी इटली के रिसर्च करने वाली टीम में सामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज की रिसर्चर फ्रेंचेस्का कोलाविता ने दी है। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण आने के कई हफ्तों बाद भी वायरस मरीज के डीएनए में मौजूद होता है। एक अन्य रिसर्च में भी इसका दावा किया गया है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: research, DNA, Monkeypox, Monkeypox virus

Courtesy: Zee News

Vitamin B12

फ़ोटो: TOI

Vitamin b12 की कमी से होती है तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याएं, जानें उपाय

विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो आपके शरीर को कई आवश्यक कार्यों के लिए चाहिए। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के उत्पादन में एक आवश्यक भूमिका निभाता है, साथ ही साथ आपके तंत्रिका तंत्र के विकास में भी सहायक है।  इसकी कमी हो जाने पर थकान होना, सांस चढ़ जाना, ऊर्जा की कमी महसूस होना, सिर दर्द आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। इस कमी को दूर करने के लिए दूध, अंडा, मछली, सप्लीमेंट का सहारा लिया जाता है।

सोम, 06 जून 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vitamin B12, DNA, Nervous System, Supplement

Courtesy: Aaj tak

ZyCov-D

फोटो: The Economic Times

उत्तर प्रदेश को मिली कोरोना की नई वैक्सीन जाइकोव-डी

उत्तर प्रदेश को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना की नई वैक्सीन जाइकोव-डी मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश को जाइकोव-डी की 33 लाख 20 हज़ार खुराकों का कोटा मिला है। राज्य के 14 ज़िलों में पहले फेज में 11.06 लाख लोगो को जाइकोव-डी की तीन-तीन खुराक दी जाएंगी। यह पहली प्लाज्मिड DNA वैक्सीन है, जो बिना सुई के लगाई जाएगी। इस वैक्सीन को बच्चों के लिए भी सुरक्षित बताया जा रहा है।

गुरु, 23 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: zycov-D, Covid-19, Uttar Pradesh, DNA

Courtesy: Dainik Bhaskar

Yogi Adityanath

फोटो: Indian Express

सीएम योगी ने 'जय श्री राम' ना बोलने वालों के डीएनए पर जताया शक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अगस्त चार को एक कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यूपी या देश में किसी को भी जय श्री राम बोलने में दिक्कत होगी। राम हमारे पूर्वज थे, हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग नहीं मानते हैं, मुझे उनके डीएनए पर थोड़ा संदेह है।'' उन्होंने कहा "इंडोनेशिया में मुसलमान भी रामलीला करते हैं। हमें इस बात और गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।"

बुध, 04 अगस्त 2021 - 07:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Yogi Adityanath, Ayodhya, DNA

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

vaccine

फोटो: TODAYonline

DNA वैक्सीन की वजह से लंबे समय तक होगा एंटीबाडी का निर्माण

ताइवान के वैज्ञानिकों ने डीएनए पर आधारित कोरोना वैक्सीन का विकास किया है, इससे लंबे समय तक एंटीबाडी का निर्माण होता है। इसका परीक्षण वैज्ञानिकों ने चूहों पर किया था। पीएलओएस नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजिजेज पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह वैक्सीन, वायरस के स्पाइक प्रोटीन के बदले इसके डीएनए का इस्तेमाल करती है। इस वैक्सीन को कम खर्च पर तेजी से बनाया जा सकता है और  इसके परिवहन में कम तापमान की आवश्यकता नहीं होती है।

शनि, 29 मई 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: DNA, vaccine, Taiwan, antibody

Courtesy: Jagran

Night Shift Job

फोटो: Workopolis

नाईट शिफ्ट में काम करने वालों को हो सकता है 'कैंसर' का खतरा

वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज की नई रिसर्च में पाया गया है कि नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में कैंसर से जुड़े जीन सक्रिय हो जाते हैं। हमारे शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी की लय में छेड़छाड़ कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रात की पाली में काम करनेवालों को डीएनए के नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा होता है जबकि डीएनए की मरम्मत करने वाले तंत्र उस नुकसान की भरपाई करने में नाकाम रहते हैं।

बुध, 10 मार्च 2021 - 06:05 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cancer, night shift, bio-clock, DNA

Courtesy: ABP Live