Protest

फोटो: Latestly

दिल्ली के डॉक्टरों ने बेहतर कामकाजी परिस्थितियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला विरोध मार्च

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों ने अस्पतालों के लिए हाउस टैक्स समायोजन और चिकित्सा अधिकारियों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज सुबह मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से राजघाट, दिल्ली तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सरकार से उनकी मांगों पर गौर करने की अपील की। अग्नि सुरक्षा मानदंड, अस्पतालों के लिए गृह कर समायोजन और… read-more

रवि, 29 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Doctors, march, various demands

Courtesy: India TV News

Shivraj Singh Chahan

फोटो: Getty Images

सातवां वेतन आयोग समाचार: मध्य प्रदेश में डॉक्टरों के लिए बड़े बोनस की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों को सातवें वेतन आयोग के स्लैब के आधार पर वेतनमान मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, समयबद्ध वेतन वृद्धि के साथ लाभ 1 जनवरी 2016 से दिया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इन चिकित्सकों को पदोन्नति की किसी बाध्यता के बिना पांच, 10 और 15 वर्षों में वेतन वृद्धि मिलेगी। श्री चौहान ने राज्य में चुनाव से कुछ महीने पहले घोषणाएँ कीं।

मंगल, 29 अगस्त 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: seventh pay commission, Madhya Pradesh, announces, big bonanza, Doctors

Courtesy: NDTV Hindi

Medical Team

फोटो: Punjab Kesari

ओडिशा ट्रेन हादसा: घायलों के इलाज के लिए रवाना हुई एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम

एम्स दिल्ली और अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक टीम को भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान के माध्यम से भुवनेश्वर भेजा गया है ताकि बहानगा बाजार में तीन-ट्रेन दुर्घटना में घायल लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी ओडिशा पहुंचे। ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए वह आज… read-more

रवि, 04 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: odisha train accident, AIIMS Delhi, Doctors, Mansukh Mandaviya

Courtesy: IBC24

Ashok-Gehlot

फोटो: Latestly

हड़ताल समाप्त करने और राजस्थान को 'स्वास्थ्य का अधिकार' वाला पहला राज्य बनाने के लिए धन्यवाद: सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अप्रैल चार को घोषणा करते हुए कहा, पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन वापस ले लिया है। गहलोत ने ट्वीट किया, "धन्यवाद प्रिय डॉक्टरों! आज आपने हड़ताल समाप्त करके और राजस्थान को #राइट टू हेल्थ वाला पहला राज्य बनाकर जिस सेवा, उदारता और निष्ठा का परिचय दिया है, वह सराहनीय है।" उन्होंने कहा कि आपका यह सहयोग और समन्वय… read-more

बुध, 05 अप्रैल 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Ashok Gehlot, thanks, Doctors, ending strike, Rajasthan

Courtesy: ABP Live

IMA Protest

फोटो: East Coast Daily English

आईएमए ने किया बंद का आह्वान, महिला डॉक्टर की आत्महत्या के बाद लिया फैसला

राजस्थान के लालसोट में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में मार्च 30 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ने 24 घंटे बंद का आह्वान किया है। एसोसिएशन द्वारा मार्च 30 को दिन भर के लिए प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला डॉक्टर ने प्रशासन की नाकामयाबी के कारण आत्महत्या की है। प्रशासन को पीड़ित डॉक्टर के परिवार को न्याय देना चाहिए। 

बुध, 30 मार्च 2022 - 03:25 PM / by रितिका

Tags: Indian Medical Association, Doctors Strike, Doctors, Doctors death

Courtesy: Dainik Bhaskar

Two Womens Marriage

फोटो: ind24.tv

नागपुर में समलैंगिक लड़कियों की सगाई बनीं चर्चा का विषय

नागपुर की डॉ. परोमिता मुखर्जी और डॉ. सुरभि मित्रा ने पूरे परिवार की सहमति के बाद बड़े धूमधाम से आपस में सगाई की है। दोनों लड़कियों ने इस सगाई को ‘कमिटमेंट रिंग सेरेमनी’ नाम दिया है। और अब दोनो गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। परोमिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने इस रिश्ते को जीवन भर के लिए अपनाने का फैसला किया है। रिंग सेरेमनी की तरह ही दोनों ने अपनी वेडिंग को सिविल यूनियन का नाम दिया है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 08:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Doctors, LGBTQ, destination wedding, gay

Courtesy: Her Zindagi

AIIMS Delhi

फोटो: The Indian Express

एम्स ने रद्द किया डॉक्टरों का शीतकालीन अवकाश, लौटने के निर्देश

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की शीतकालीन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। एम्स ने जनवरी चार को नोटिस में कहा कि ओमिक्रॉन के मद्देनजर जनवरी पांच से जनवरी 10 तक डॉक्टरों का शीतलाकील अवकाश रद्द किया जाता है। इसके अलावा एम्स ने फैकल्टी मेंबर्स से भी ड्यूटी पर तत्काल प्रभाव से लौटने को कहा है। एम्स में कोरोना के 50 मरीज बीते दो दिन में भर्ती हुए है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: AIIMS, AIIMS Delhi, Doctors, Coronavirus

Courtesy: NDTV

87 Doctors Of Nalanda Medical College Test Positive

फोटो: Times Now News

नालंदा मेडिकल कॉलेज के 87 डॉक्टर हुए कोरोना पॉजटिव, राज्य ने दी 352 ताजा मामलों की रिपोर्ट: बिहार

बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के 87 डॉक्टर्स कोरोना पॉजटिव पाए गए हैं। पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सभी डॉक्टर या तो बिना लक्षण वाले हैं या इनमे हल्के लक्षण हैं। सभी डॉक्टर्स को अस्पताल परिसर में आइसोलेशन में रखा गया हैं। बिहार ने जनवरी 2 को कोरोनावायरस के 352 नए मामले दर्ज किए, जिसमें पटना सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: nalanda medical college, Doctors, Covid-19

Courtesy: India TV

Arvind Kejrial

फोटो: The Economics Times

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की भारतीय डॉक्टरों के लिए भारत रत्न की मांग

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जुलाई 4 को अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की है कि 'भारतीय डॉक्टरों' को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाए। केजरीवाल ने यह भी लिखा, ''भारतीय डॉक्टरों' का मतलब नर्स और पैरामेडिक्स है। यही शहीद डॉक्टरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी... इससे पूरा देश खुश होगा। '' इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भारतीय डॉक्टरों को श्रेय दिया था।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 03:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, PM Modi, Covid-19, Doctors

Courtesy: Amarujala News

heath teams

फोटो: Business Standard

केंद्र सरकार ने कोविड-19 से जूझ रहे छह राज्यों की मदद के लिए भेजी स्वास्थ्य टीमें

केंद्र सरकार की ओर से छह उच्च-स्तरीय बहु-विषयक सार्वजनिक स्वास्थ्य टीमों को छह राज्यों में भेजा गया है, जिन्होंने COVID-19 मामलों की उच्च संख्या की सूचना दी है। टीमें केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर को COVID-19 नियंत्रण और नियंत्रण प्रयासों में मदद करेंगी। सरकार ने कहा कि इन टीमों को इन राज्यों के सामने आने वाली कठिनाइयों और चिंताओं का प्रत्यक्ष ज्ञान होगा और नई चुनौतियों के खिलाफ उन्हें मजबूत करने में उनकी सहायता… read-more

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Central Government, Doctors

Courtesy: Hindustan Times