फोटो: Latestly
हड़ताल समाप्त करने और राजस्थान को 'स्वास्थ्य का अधिकार' वाला पहला राज्य बनाने के लिए धन्यवाद: सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अप्रैल चार को घोषणा करते हुए कहा, पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन वापस ले लिया है। गहलोत ने ट्वीट किया, "धन्यवाद प्रिय डॉक्टरों! आज आपने हड़ताल समाप्त करके और राजस्थान को #राइट टू हेल्थ वाला पहला राज्य बनाकर जिस सेवा, उदारता और निष्ठा का परिचय दिया है, वह सराहनीय है।" उन्होंने कहा कि आपका यह सहयोग और समन्वय… read-more
Tags: CM Ashok Gehlot, thanks, Doctors, ending strike, Rajasthan
Courtesy: ABP Live
फोटो: East Coast Daily English
आईएमए ने किया बंद का आह्वान, महिला डॉक्टर की आत्महत्या के बाद लिया फैसला
राजस्थान के लालसोट में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में मार्च 30 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ने 24 घंटे बंद का आह्वान किया है। एसोसिएशन द्वारा मार्च 30 को दिन भर के लिए प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला डॉक्टर ने प्रशासन की नाकामयाबी के कारण आत्महत्या की है। प्रशासन को पीड़ित डॉक्टर के परिवार को न्याय देना चाहिए।
Tags: Indian Medical Association, Doctors Strike, Doctors, Doctors death
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: ind24.tv
नागपुर में समलैंगिक लड़कियों की सगाई बनीं चर्चा का विषय
नागपुर की डॉ. परोमिता मुखर्जी और डॉ. सुरभि मित्रा ने पूरे परिवार की सहमति के बाद बड़े धूमधाम से आपस में सगाई की है। दोनों लड़कियों ने इस सगाई को ‘कमिटमेंट रिंग सेरेमनी’ नाम दिया है। और अब दोनो गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। परोमिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने इस रिश्ते को जीवन भर के लिए अपनाने का फैसला किया है। रिंग सेरेमनी की तरह ही दोनों ने अपनी वेडिंग को सिविल यूनियन का नाम दिया है।
Tags: Doctors, LGBTQ, destination wedding, gay
Courtesy: Her Zindagi
फोटो: The Indian Express
एम्स ने रद्द किया डॉक्टरों का शीतकालीन अवकाश, लौटने के निर्देश
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की शीतकालीन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। एम्स ने जनवरी चार को नोटिस में कहा कि ओमिक्रॉन के मद्देनजर जनवरी पांच से जनवरी 10 तक डॉक्टरों का शीतलाकील अवकाश रद्द किया जाता है। इसके अलावा एम्स ने फैकल्टी मेंबर्स से भी ड्यूटी पर तत्काल प्रभाव से लौटने को कहा है। एम्स में कोरोना के 50 मरीज बीते दो दिन में भर्ती हुए है।
Tags: AIIMS, AIIMS Delhi, Doctors, Coronavirus
Courtesy: NDTV
फोटो: Times Now News
नालंदा मेडिकल कॉलेज के 87 डॉक्टर हुए कोरोना पॉजटिव, राज्य ने दी 352 ताजा मामलों की रिपोर्ट: बिहार
बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के 87 डॉक्टर्स कोरोना पॉजटिव पाए गए हैं। पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सभी डॉक्टर या तो बिना लक्षण वाले हैं या इनमे हल्के लक्षण हैं। सभी डॉक्टर्स को अस्पताल परिसर में आइसोलेशन में रखा गया हैं। बिहार ने जनवरी 2 को कोरोनावायरस के 352 नए मामले दर्ज किए, जिसमें पटना सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा।
Tags: nalanda medical college, Doctors, Covid-19
Courtesy: India TV
फोटो: The Economics Times
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की भारतीय डॉक्टरों के लिए भारत रत्न की मांग
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जुलाई 4 को अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की है कि 'भारतीय डॉक्टरों' को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाए। केजरीवाल ने यह भी लिखा, ''भारतीय डॉक्टरों' का मतलब नर्स और पैरामेडिक्स है। यही शहीद डॉक्टरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी... इससे पूरा देश खुश होगा। '' इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भारतीय डॉक्टरों को श्रेय दिया था।
Tags: Arvind Kejriwal, PM Modi, Covid-19, Doctors
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Business Standard
केंद्र सरकार ने कोविड-19 से जूझ रहे छह राज्यों की मदद के लिए भेजी स्वास्थ्य टीमें
केंद्र सरकार की ओर से छह उच्च-स्तरीय बहु-विषयक सार्वजनिक स्वास्थ्य टीमों को छह राज्यों में भेजा गया है, जिन्होंने COVID-19 मामलों की उच्च संख्या की सूचना दी है। टीमें केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर को COVID-19 नियंत्रण और नियंत्रण प्रयासों में मदद करेंगी। सरकार ने कहा कि इन टीमों को इन राज्यों के सामने आने वाली कठिनाइयों और चिंताओं का प्रत्यक्ष ज्ञान होगा और नई चुनौतियों के खिलाफ उन्हें मजबूत करने में उनकी सहायता… read-more
Tags: Covid-19, Central Government, Doctors
Courtesy: Hindustan Times
फोटो: India Today
डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है 'नेशनल डॉक्टर्स डे'
डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय की इस दिन जयंती और पुण्यतिथि होती है, और 1991 से इसी के उपलक्ष्य में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर समाज को नव जीवन प्रदान कर संजीवनी का काम करता है और… read-more
Tags: National Doctors Day, National, Health, Doctors
Courtesy: Brifly News Hindi
फोटो: Times Of India
भारत में COVID-19 की दूसरी लहर में हुई 798 डॉक्टरों की मौत: रिपोर्ट
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा जून 29 को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान 798 डॉक्टरों की मौत की पुष्टि की है। दिल्ली में कुल 128 मौतें हुईं, इसके बाद बिहार में 115 और यूपी में 79. जबकि, केवल एक मौत के साथ पुडुचेरी में सबसे कम संख्या दर्ज की गई। भारत में जुलाई 1 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने से दो दिन पहले यह खबर आई है।
Tags: Covid-19, Doctors, Death
Courtesy: Money Control
फोटो: Indian Express
IMA ने पीएम मोदी से की डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जून 7 को स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी से संपर्क किया है। आईएमए ने पीएम मोदी से "डॉक्टरों पर लगातार और चल रहे शारीरिक और मानसिक हमले को रोकने के लिए" हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। सार्वभौमिक मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का समर्थन करने के अलावा, उन लोगों को दण्डित करने के लिए भी कहा जो टीकाकरण के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे।
Tags: IMA, PM Modi, Doctors, Covid-19
Courtesy: TV9 Hindi News