Deepawali

फोटोः Navbharat Times

इस दीपावली घरेलू सामानों की बिक्री में बड़ी उछाल के आसार

इस वर्ष दीपावली के अवसर पर चीनी सामानों और पटाखों के बहिष्कार से चीन के 50,000 करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। व्यापारियों के निकाय द्वारा अक्टूबर 29 को जारी बयान के अनुसार देश भर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या को देखते हुए घरेलू बिक्री में बड़ी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार भारतीय अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ की आय की उम्मीद की जा रही है। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 04:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Deepawali, China, Domestic Market, business

Courtesy: news nation tv

road accident animation

फोटो: 123RF

ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर किया 13 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट बाजार में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी घमासान थी कि ट्रक के आगे की 13 गाड़ियां एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। वायरल वीडियो में आप देख पाऐंगे कि ट्रक ने इन गाड़ियों का कितना नुकसान किया। दरअसल, अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक… read-more

शनि, 21 अगस्त 2021 - 05:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Road accident, Truck-Accident, Himachal Pradesh, Domestic Market, car accident

Courtesy: News 18

price

फोटो: News Click

महंगाई का खेल: एक साल में औसतन 50 फीसद उछाल

देश में फैली कोरोना महामारी के संकट के कारण नौकरी छूटना, काम-धंधे में कमी, सैलरी में कटौती, बीमारियों के खर्च में बढ़ोत्तरी हुई है। महंगाई कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है, दिन-प्रति-दिन रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम आम-आदमी को दबाए जा रहे हैं। पिछले 1 साल में रोजमर्रा की चीजों के दाम लगभग 50% तक बढ़ गए हैं। जिस दौर में सैलरी से लेकर जरूरतें सब आधी हो रही हैं, वहां यह महंगाई बढ़ती जा रही है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 07:15 PM / by देवजीत सिंह

Tags: kitchen, Domestic Market, Inflation, Union government

Courtesy: Hindustan Live

HONDA

फोटो: Mysmart Price

जापानी मार्केट में लॉन्च हुई Honda CB350 RS बाइक

होंडा ने भारत में मोटरसाइकिल CB350RS की सफल लॉन्चिंग के बाद इस रेट्रो क्रूजर मोटरसाइकिल को जापानी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जापान में इसे GB350 S के नाम से लॉन्च किया है और सभी हाई फीचर्स के साथ इसकी कीमत 594000 येन यानी भारतीय मुद्रा में 3.94 लाख रुपये रखी गयी है। जापान मार्केट में ये जुलाई 15 से खरीदी जा सकती हैं। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है। जापान में पर्ल डीप मड ग्रे और गनमेटल ब्लैक मेटालिक कलर में उपलब्ध होगी।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 12:38 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Honda, Bikes, new launch, Japan, Domestic Market

Courtesy: Jagran News