surbhi

फोटो: BollywoodShaadis

अभिनेत्री सुरभि तिवारी ने लगाया पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि तिवारी ने अपने पायलट पति प्रवीण कुमार और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए है। वर्ष 2019 में शादी करने के बाद अभिनेत्री ने करियर से ब्रेक किया था ताकि अपनी शादीशुदा जिंदगी पर फोकस कर सकें। उन्होंने कहा कि शादी के बाद समझ आया कि दोनों में काफी मतभेद है। वो पैसों के लिए पति पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति बच्चा नहीं चाहते।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Entertainment, Domestic violence, Police Complaint, Surbhi Tiwari

Courtesy: Zee News

Yo Yo Honey Singh

फोटो: Indian Express

कोर्ट ने दूसरी बार आदेश का उल्लंघन करने पर लगाई यो यो हनी सिंह को फटकार

हाल ही में पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। हनी सिंह अगस्त 28 को दूसरी बार तीस हजारी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में कहा, 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं होता।' दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें सितंबर 3 को 12:30 बजे पेश होने का आदेश दिया है।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: yo yo honey singh, tees hazari court, Domestic violence

Courtesy: Live Hindustan

Honey singh share a post on Instagram

फोटो: Times of India

पत्नी के आरोपों के बाद पहली बार तोड़ी हनी सिंह ने चुप्पी

बॉलीवुड रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह इन दिनों मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। पत्नी शालिनी सिंह के उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाने के बाद हनी सिंह ने भी चुप्पी तोड़ी है, और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी शालिनी सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं और मैं इन आरोपों से बेहद दुखी हूं। मैंने आज से… read-more

शनि, 07 अगस्त 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: yo yo honey singh, Shalini, rapper, Domestic violence

Courtesy: Zee News Hindi

Yo Yo Honey Singh

फोटो: DNA India

यो-यो हनी सिंह की पत्नी ने कोर्ट में दायर की याचिका, जानिये क्या है कारण

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर 'यो यो हनी सिंह' के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा कानून' के तहत मामला दर्ज कराया है। मामला आज सुश्री तानिया सिंह के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। श्री संदीप कपूर, सुश्री अपूर्व पांडे और श्री जीजी कश्यप ने हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार का केस पेश किया है। 

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 07:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: yo yo honey singh, SHALINI TALWAR, Domestic violence

Courtesy: Patrika News

Supreme court of india

फ़ोटो: lawsociety

ससुराल में पत्नी को किसी भी प्रकार की चोटी लगेगी तो पति होगा जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

पंजाब के एक मामले में पति की जमानत याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ससुराल में पत्नी को किसी भी प्रकार की चोट लगने पर पति ही जिम्मेदार होगा। यह टिप्पणी प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली बेंच ने की है जिसमें उन्होंने कहा- "ससुराल में महिला पर भले ही किसी अन्य रिश्तेदार ने हमला किया हो, लेकिन इसके लिए पति को ही जिम्मेदार माना जाएगा।" बता दें कि इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पति को अग्रिम जमानत देने से इनकार… read-more

मंगल, 09 मार्च 2021 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Supreme Court, Punjab and Haryana Court, Wife, Domestic violence

Courtesy: Amar ujala

Divya Bhatnagar-Domentic Violence

फोटोः Bollywood Bubble

घरेलू हिंसा का शिकार थी दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भटनागर, भाई ने किया खुलासा

अभिनेत्री दिव्या भटनागर के निधन के बाद उनके भाई देवाशीष भटनागर ने दिव्या के पति गगन गबरू पर अभिनेत्री को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। भाई देवाशीष का दावा है कि अभिनेत्री एक नोट छोड़ कर गई है जिसमे उन्होंने शादी के बाद उनपर गगन द्वारा की गई प्रताड़नाओं और अब्यूज़ के बारे में लिखा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इस परेशानी के चलते अभिनेत्री ने नवंबर 16 को पुलिस शिकायत भी दर्ज़ कराइ थी। 

पढ़ना जारी रखे 

read-more

मंगल, 08 दिसम्बर 2020 - 06:16 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Divya Bhatnagar, Domestic violence, Ye rishta kya kehalata hai

Courtesy: DAINIKBHASKAR

crime udaipur

फोटो: DAINIK BHASKAR

राजस्थान- विवाहिता ने किया आत्मदाह, ससुराल वालों ने बनाया वीडियो

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक विवाहिता ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया और ससुराल वाले उसकी जान बचाने की जगह वहां खड़े होकर महिला के जलने का वीडियो बनाते रहें। विवाहिता काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दाे दिन इलाज चलने के बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी माैत हाे गई। पीड़िता के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है कि वो पहले भी उसको परेशान किया करते थे।

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 10:04 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Domestic violence, Rajasthan, Rajasthan Police, Crime

Courtesy: Dainik Bhaskar

murder kota

फोटो: google

राजस्थान- पति ने की पत्नी की हत्या करके फंदे से लटकाया

राजस्थान के कोटा जिले  में एक शख्‍स ने नवंबर 16 को घरेलू झगड़े के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पहले पत्नी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए उसने अपनी पत्नी की लाश को फांसी के फंदे से लटका दिया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगल, 17 नवंबर 2020 - 10:33 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Crime, kota police, Rajasthan Police, Domestic violence

Courtesy: news 18