Mehul Choksi

फोटो: Business Standard

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने डोमिनिका पहुँचा भारतीय जेट

पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को वापस भारत लाने के लिए भारतीय जेट डोमिनिका पहुँच गया है I इससे पहले मेहुल चोकसी एंटीगुआ से फरार होकर क्यूबा भागने की तैयारी में था, लेकिन डोमिनिका में उसे पकड़ लिया गया I भगोड़े मेहुल चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता प्राप्त है I एंटीगुआ ने डोमिनिका से मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया है I फिलहाल भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में है I

रवि, 30 मई 2021 - 01:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PNB Scam, Mehul Choksi, India, Dominica

Courtesy: Amarujala News

Mehul Choksi

फोटो: Financial Express

ईस्टर्न कैरेबियन सुप्रीम कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक

ईस्टर्न कैरेबियन सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई खत्म होने तक भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका में ही रहेगा। मामले की अगली सुनवाई दो जून को होनी है जिसके बाद ही उसके प्रत्यर्पण पर फैसला लिया जाएगा। इस दौरान मेहुल चोकसी को कड़ी निगरानी में रखा जाएगा, हालाँकि उसे अपने वकीलों से मिलने की छूट दी गई है।

शनि, 29 मई 2021 - 02:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mehul Chowki, PNB Scam, India, Dominica

Courtesy: Zee News

Mehul choksi

फ़ोटो: News18

मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से अपहरण कर ले जाया गया डोमिनिका, वकील ने किया दावा

पंजाब नेशनल बैंक में कर्ज धोखाधड़ी मामले में फरार मेहुल चोकसी के वकील ने दावा किया है कि मेहुल चोकसी को डोमनिका सीआईडी ने जबरन एंटीगुआ से डोमिनिका ले जाकर टॉर्चर किया है। वकील के अनुसार, मेहुल के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। डोमिनिका की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि वो अवैध तौर पर देश में घुसा इसलिए उसको हिरासत में लिया गया।

शुक्र, 28 मई 2021 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mehul Choksi, bermuda, Dominica, PNB Scam

Courtesy: The Quint