फोटो: The Hindu
केंद्र सरकार ने असम को आपदा सहायता के रूप में 648.80 करोड़ रुपये जारी किए
केंद्र सरकार ने 2022-23 के लिए असम को आपदा सहायता के रूप में 648.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से असम के विभिन्न जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है।
Tags: Centre, Assam, donation, Flood
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: DNA India
अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर के बच्चों के नाम पर किया 1 करोड़ रुपयों का दान
मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने कश्मीर में एक स्कूल बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये दान किये हैं। अक्षय कुमार हाल ही में कश्मीर गए थे, जहाँ उन्होंने बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने कश्मीर में बच्चों के स्कूल भवन के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दान की है। स्कूल कश्मीर के तुलैल के नीरू गांव में है। स्कूल का नाम अक्षय के पिता स्वर्गीय हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है।
Tags: akshy kumar, donation, School, Jammu and Kashmir
Courtesy: Prabhat Khabar
फोटो: NDTV Sports
विराट-अनुष्का ने शुरू की क्राउडफंडिग, खुद दिया 2 करोड़ का योगदान
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फंड राइजिंग कैंपेन #InThisTogether की शुरुआत की है, जिसके ज़रिए कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। दोनों ने खुद भी इसमें 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह कैंपेन क्राउड फंडिग प्लेटफॉर्म केट्टो पर 7 दिनों के लिए चलाया जाएगा और इससे जुटाई गई रकम ACT ग्रांट्स को दी जाएगी। ACT ऑक्सीजन, दवाइयां उपलब्ध कराने और जागरुकता फैलाने की दिशा में काम कर रहा है।
Tags: Anushka Sharma, Virat Kohli, donation, campaign
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Khaleej Times
76 करोड़ में बिकी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी नंबर प्लेट
दुबई की एक चैरिटी नीलामी में सिंगल डिजिट नंबर प्लेट AA9 के लिए 38 million यूएई दिरहम यानी करीब 76 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। इस आयोजन से जमा राशि से रमजान के महीने के दौरान 30 देशों के लोगों के लिए भोजन पार्सल उपलब्ध कराया जाएगा। इस नीलामी के केवल 10 दिनों में 185,000 दानदाताओं से 100 मिलियन दिरहम जुटाए गए हैं। कंपनियां और आम जनता अभी भी अभियान की वेबसाइट के ज़रिए दान कर सकती है… read-more
Tags: Dubai, donation, Auction, food
Courtesy: Jagran
फोटो: Patrika
कोविड-19 के मरीजों की मदद के लिए Farhan Akhtar ने बढ़ाए हाथ
फरहान अख़्तर अपने प्रोडक्शन एक्सल मूवीज के जरिए कई एनजीओ को डोनेशन देंगे साथ ही इन एनजीओ की लिस्ट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमे हेमकुंट फाउंडेशन, डॉक्टर फॉर यू, मिशन वायू, रसोई ऑन व्हील्स, दे इंडिया जैसी कई एनजीओ का नाम है। इसके जरिए कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन सिलिंडर, खाना और दवा पहुंचाने का काम किया जाएगा। फरहान ने लिखा, “इसके जरिए हम ऑक्सीजन से लेकर एंबुलेंस तक जमीनी तौर हम सभी लोगों की मदद करेंगे।
Tags: Bollywood, farhan akhtar, donation, COVID-19 Patient, NGO
Courtesy: Navbharat times
फ़ोटो: Outlook india
प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना को हराने के लिए की 2.94 करोड़ रुपए की चैरिटी
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना के हालात देखते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास संग मिलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास फाउंडेशन में 2.94 करोड़ रुपये जमा किये है जो कि भारत में जनसेवा के लिए लगाए जाएंगे। वहीं, डोनेशन जमा होने के बाद प्रियंका ने एक वीडियो के जरिये सभी लोगों को उनकी मदद करने का धन्यवाद भी दिया है।
Tags: Priyanka Chopra Jonas, donation, Coronavirus, Nick Jonas
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Hindu
मानवता की मिसाल: केरल के एक बीड़ी मजदूर ने सीएम रिलीफ फंड में दी जीवनभर की कमाई
केरल के कन्नूर में रहने वाले एक बुजुर्ग बीड़ी मजदूर जर्नादन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपए दान दिए हैं। उनके खाते में 2 लाख, 850 रुपए थे, जो उन्होंने मजदूरी करते हुए कई सालों में जमा किए थे।जर्नादन कानों से सुन नहीं सकते हैं, कोरोना संकट के लिए दो लाख राज्य सरकार को दे दिए ताकि मरीजों के इलाज में काम आ सकें। इस मजदूर की राज्य मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खुद ट्वीट करके सराहना की।
Tags: Kerala, elderly beedi laborer, donation, CM Pinarayi Vijayan, Tweet
Courtesy: Amarujala News
फोटो: The Chaupal
कोरोना से जंग में अक्षय कुमार ने गौतम गंभीर फाउंडेशन को दिए 1 करोड़ रूपये
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दी है। गौतम की यह संस्था गरीबों के लिए खाने का बंदोबस्त करती है। गंभीर ने ट्वीट कर इसके लिए अक्षय का धन्यवाद किया है। अक्षय ने भी गंभीर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए मदद के लिए ख़ुशी जाहिर की और इस समय को बहुत मुश्किल बताया। अक्षय की लोग ट्विटर पर काफी तारीफ कर रहे हैं।
Tags: Akshay Kumar, donation, Gautam Gambhir, organizations, Tweets
Courtesy: Abp Live
फ़ोटो: Indian express
अफ्रीका, लातिन अमेरिका और प्रशांत महासागरीय देशों को कोरोना वैक्सीन भेजेगा भारत
कोरोना के दो स्वदेशी टीकों को मंजूरी देने के बाद अब भारत दूसरे देशों को भी वैक्सीन देकर मदद करेगा। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि आने वाले सप्ताहों में अफ्रीका, लातिन अमेरिका और प्रशांत महासागरीय देशों को वैक्सीन भेजेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि घरेलू उत्पादन और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि वैक्सीन के कुल डोज में… read-more
Tags: Coronavirus Vaccines, donation, Foreign Ministry
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Getty images
राममंदिर के लिए शुरू होगा निधि समर्पण अभियान, सबसे पहले राष्ट्रपति कोविंद देंगे चंदा
अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर के लिए तमाम हिन्दू संगठन व विश्व हिंदू परिषद द्वारा निधि समर्पण अभियान की शुरुआत जनवरी 16 से की जा रही है। जनवरी 16 के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, वीएचपी व आरएसएस का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा व प्रथम चंदा भी लेगा। इस अभियान के तहत सभी राज्यों के पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा। इसके साथ ही… read-more
Tags: donation, Ram Mandir, Ram Mandir Trust, VHP, RSS
Courtesy: Aajtak