Geetanjli

फोटो: India TV News

दूरदर्शन की सबसे पहले अंग्रेजी न्यूज़ एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन

दूरदर्शन पर सबसे पहले अंग्रेजी समाचार प्रस्तुत करने वालों में से एक गीतांजलि अय्यर का जून 7 को निधन हो गया। उन्होंने अगस्त 1971 से अगस्त 2002 (31 वर्ष) तक समाचार प्रस्तुतकर्ता के रूप में दूरदर्शन के साथ काम किया। गीतांजलि को चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निधन के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ।

गुरु, 08 जून 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: gitanjali aiyar, first english news presenters, Doordarshan, dies

Courtesy: ABP Live

Indian President

फोटो: The Financial Express

75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगस्त 14 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण शाम सात बजे से सभी ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क के साथ दूरदर्शन के चैनलों पर भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे दूरदर्शन पर प्रसारण पहले हिंदी में फिर अंग्रेजी भाषा में होगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर यह प्रसारण क्षेत्रीय भाषा में रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होगा।

शनि, 14 अगस्त 2021 - 05:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: President of India, RamNath Kovind, Independence Day, Doordarshan, broadcast, Telecast, All India Radio

Courtesy: Jagran News