Vijay Kumar

फोटो: Shortpedia

दहेज प्रताड़ना के आरोप में टीवी शो 'निमकी मुखिया' का अभिनेता गिरफ्तार

टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' के अभिनेता विजय कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। टीवी सीरियल में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार पर पहली पत्नी के साथ दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप है। विजय की पहली पत्नी ने पटना के महिला थाने में साल 2020 में इन दोनों अपराधों से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से विजय कुमार अंडरग्राउंड हो गए थे। 

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 04:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nimki mukhiya, vijay kumar, dowry harassment

Courtesy: News 18