Ambedkar Jayanti

फोटो: Punjab Kesari

अंबेडकर जयंती 2023: पीएम मोदी ने 132वीं जयंती पर 'बाबासाहेब' को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (14 अप्रैल) समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और भारत के संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने अंबेडकर के जीवन पर अपनी पिछली टिप्पणियों की एक ऑडियो क्लिप पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. जय भीम!’

शुक्र, 14 अप्रैल 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, pay tibute, Dr BR Ambedkar, Birth Anniversary

Courtesy: News 18

Ramnath Covind

फोटो: Deccan Herald

आज 'आम्‍बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन' पुस्तक का विमोचन करेंगे रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज नई दिल्ली में बीआर अंबेडकर के जीवन और कार्यों और समाज सुधारक के आदर्शों को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई पहल पर एक पुस्तक लॉन्च करेंगे। पुस्तक के विमोचन से पहले, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के जी बालकृष्णन यहां नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय में 'डॉ बी आर अंबेडकर के जीवन और समय' पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह पुस्तक… read-more

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: former president, RamNath Kovind, release book, Dr BR Ambedkar, PM Modi

Courtesy: Navbharat Times

Arvind Kejriwal

फोटो: The Statesman

बीआर अंबेडकर के जीवन पर आधारित नाटक का होगा मंचन: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 12 को जानकारी दी कि दिल्ली सरकार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फरवरी 25 से मार्च 12 तक बीआर अंबेडकर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन करेगी। नाटक में अभिनेता रोनित रॉय बीआर अंबेडकर की भूमिका निभाएंगे। नाटक के लिए खास 40 फुटा मंचल तैयार किया गया है। इस नाटक का मंचन रोज शाम चार से सात बजे तक होगा। जनवरी में होने वाला ये नाटक को कोविड 19 के कारण स्थगित हुआ था।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Dr BR Ambedkar, CM Arvind Kejriwal, JLN Statdium

Courtesy: NDTV News