Draupdi Murmu

फोटो: Punjab Kesari

फरवरी 25 से राजस्थान के बीकानेर में होगा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा बीकानेर के कर्णी सिंह स्टेडियम में फरवरी 25 से मार्च 5 तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर, उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने कहा कि नौ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत भर के कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इस महोत्स्व में बालू मूर्तिकला के अलावा शिल्पकला और अन्य कलाएं भी प्रदर्शित की… read-more

सोम, 20 फ़रवरी 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Bikaner, culture festival, draupadi murmu

Courtesy: Dainik Bhaskar

Swachata sarvekshan

फोटो: Nai Dunia

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को मिला पहला स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार छठी बार सबसे साफ शहर बना है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की लिस्ट जारी हुई है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ये लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। ये सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी की है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: indore, draupadi murmu, President, sarvekshan

Courtesy: Zee News

Jayanti patnaik

फोटो: Jagran Images

दिग्गज कांग्रेसी नेता जयंती पटनायक का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का सितंबर 28 की शाम निधन हो गया है। 90 वर्षीय पटनायक बुढ़ापे की बीमारियों से ग्रसित थी। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पटनायक के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट व अन्य माध्यमों से शोक व्यक्त किया है… read-more

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Jayanti patnaik, YCR Congress Party, sad demise, draupadi murmu

Courtesy: Amar ujala

Asha Parekh

फोटो: The Indian Express

मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को मिला दादा साहेब फालके अवॉर्ड

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सितंबर 30 को ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें कि आशा पारेख ने 10 वर्ष की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म आसमान थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने 95 से अधिक फिल्में की है। उन्हें कटी पतंग के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Asha Parekh, Dadasaheb Phalke Award, Bollywood, draupadi murmu

Courtesy: NDTV News

Atal Bihari Vajpayee

फोटो: AajTak

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, पीएम समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि अगस्त 16 को मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं ने 'सदैव अटल' स्थित उनकी समाधी स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद वर्ष 2018 में उनका दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: Atal Bihari Vajpayee, draupadi murmu, PM Narendra Modi, Jagdeep Dhankar

Courtesy: ndtv

draupadi murmu

फोटो: Public

वीरता पुरस्कार के विजेताओं का हुआ चयन, राष्ट्रपति मुर्मू ने लगाई मुहर

सशस्त्र बलों का ‘सुप्रीम कमांडर’ यानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दे दी है। इस वर्ष 3 कीर्ति चक्र , 13 शौर्य चक्र, 2 ‘बार टू सेना मेडल’, 81 सेना मेडल, एक नौसेना मेडल, और 7 वायुसेना मेडल जवानों को दिए जाएंगे। हाल ही में आतंकी ऑपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले सेना के बहादुर डॉगी एक्सेल को भी वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, President, Airforce, Army, Navy

Courtesy: Zee News

draupadi murmu

फोटो: Navjivan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया संदेश, कहा मेहनत से बना भारत भाग्य विधाता

देश की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगस्त 14 की शाम को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत बतौर स्वाधीन देश 75 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माताओं ने सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ने मार्च 2021 में दांडी यात्रा की यादों को जीवंत किया है। ये महोत्सव भारतीय जनता को समर्पित है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 09:15 AM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, Independence Day, Amrut Mahotsav

Courtesy: AajTak

Jagdeep Dhankar

फोटो: The Times of India

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज लेंगे पद और गोपनियता की शपथ

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर जगदीप धनखड़ अगस्त 11 को पदभार संभालेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है। जगदीप धनखड़ को कुल 528 वोट मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी को 182 वोट मिले थे।

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Vice President, Jagdeep Dhankar, Rashtrapati Bhavan, draupadi murmu

Courtesy: ABP News

President election draupadi murmu

फोटो: The Economic Times

राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुलाई 21 को होगी मतगणना

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जुलाई 21 को संसद में सुबह 11 बजे से की जाएगी। संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में वोटों की गिनती होगी। चुनाव में कुल 730 वोट पड़े है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को कम से कम 65% वोच जरुर मिलेंगे। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के जीतने की संभावनाएं बेहद कम है।  

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, Yashwant Sinha, President elections, president election 2022

Courtesy: ABP Live

Draupadi Murmu

फोटो: HerZindagi

जनता दल सेक्युलर का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को देगी समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी मजबूत हो गई है। अब जनता दल (सेक्युलर) ने भी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी जनता दल (सेक्युलर) विधायक दल के उप नेता बंदीप्पा काशेमपुर ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक में ये फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डी कुमारस्वामी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.एम. इब्राहिम मौजूद थे।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, president election, Janata Dal Secular, Elections

Courtesy: ABP Live