DRDO

फोटो: The Indian Express

डीआरडीओ को मिली बड़ी सफलता, बिना पायलट के फ्यूचर रेडी विमान उड़ा

डीआरडीओ ने जूलाई एक को ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। उड़ान भरने से लेकर उतरने तक का सब कार्य इस बिना पायलट के विमान ने खुद किया। डीआरडीओ के मुताबिक ये कार्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में संपन्न हुआ है। इस विमान में टर्बोफैन इंजन है। इसमें लगे एयरफ्रेम, निचला ढांचा, पहिए, फ्लाइट कंट्रोस और वैमानिकी सिस्टम भारत में ही निर्मित है। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: DRDO, drdo chief, Flying Officer, autonomous driving

Courtesy: News 18 Hindi

DRDO Chief

फोटो: Shortpedia

DRDO प्रमुख ने मिसाइल तकनीक में भारत को बताया पूरी तरह आत्मनिर्भर :

DRDO के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने सितंबर 21 को कहा कि भारत ने मिसाइल प्रौद्योगिकी में "पूर्ण आत्मनिर्भरता" हासिल की है। रेड्डी ने जेएनयू द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान व्याख्यान देते हुए यह बात कही। उन्होंने व्याख्यान में कहा, "हमने आईजीएमडीपी के तहत पृथ्वी, अग्नि, आकाश, त्रिशूल, नाग का विकास किया। अग्नि देश के लिए वातावरण से बाहर जाने और वातावरण में लौटने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक भी थे।"

बुध, 22 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: missile technology, drdo chief, Self-reliant, India

Courtesy: Navbharat Times