फोटो: India TV News
सूरत हवाई अड्डे पर जब्त किया गया लगभग 25 करोड़ रुपये का सोना
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल के समय की सबसे बड़ी जब्ती में से एक, सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 करोड़ रुपये मूल्य का 48.20 किलोग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया है। अधिकारियों ने एक अधिकारी के साथ शारजाह से यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया। डीआरआई ने कहा कि उसने चार लोगों को गिरफ्तार कर एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
Tags: Gujarat, DRI, gold, worth rs 25 crore, surat internationat airport
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Wikipedia
वीवो इंडिया ने कस्टम ड्यूटी में छेड़छाड़ कर 2217 करोड़ की टैक्स चोरी
मोबाइल कंपनी वीवो इंडिया पर 2217 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा है।डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की एक जांच में यह बात सामने आई है। कागजातों से पता चलता है कि वीवो इंडिया ने मोबाइल फोन बनाने के लिए कुछ आइटम्स आयात किए, लेकिन कस्टम ड्यूटी में इसकी जानकारी गलत दी गई। कंपनी ने प्रोडक्ट से जुड़ी सही जानकारी नहीं दी। गलत जानकारी देकर कस्टम ड्यूटी बचाई गई और इससे टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया।
Tags: DRI, tax, Custom duty, VIVO
Courtesy: News18
फोटो: Times Of India
शाओमी इंडिया पर लगा 653 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप
वित्त मंत्रालय ने जनवरी 5 को Xiaomi India के ऊपर 653 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में नोटिस जारी किया है। DRI ने कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए कंपनी को तीन कारण बताओ नोटिस दिए है। कस्टम ऐक्ट 1962 के तहत शाओमी को 1.04.2017 से 30.06.2020 तक के लिए 653 करोड़ रुपये का कस्टम ड्यूटी अदा करने को कहा गया है। कंपनी पर आरोप है कि वह अंडरवैल्यूएशन के जरिए कस्टम ड्यूटी बचा रही थी।
Tags: Xiaomi, Customs Duty, Income Tax Department, DRI
Courtesy: tv9 Bharatvarsh